एक्सप्लोरर

Siddique Kappan: जेल में बंद पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की बेटी का 15 अगस्त का वीडियो वायरल, बोली- मेरे पापा की आजादी छिन गई

Viral Video: सिद्दीकी कप्पन साल 2020 से जेल में हैं, जब उन्हें 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की रिपोर्ट करने के लिए यूपी के हाथरस जाते समय गिरफ्तार किया गया था. UAPA के तहत केस चल रहा है.

Mehnaz Kappan: यूपी (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) में गैंगरेप-मर्डर मामले में जेल में बंद पत्रकार सिद्दीकी कप्पन (Siddique Kappan) की 9 साल की बेटी मेहनाज कप्पन (Mehnaz Kappan) का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों वायरल हो रहा है. मेहनाज का ये वीडियो स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके का बताया जा रहा है जिसमें वो आम नागरिकों की स्वतंत्रता छीनने की बात कर रही है.

इस वीडियो में वो कह रही है कि मैं मेहनाज कप्पन हूं, पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की बेटी. जिनकी आजादी एक आम नागरिक के तौर पर छीन ली गई है और वो जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं. पत्रकार सिद्दीकी कप्पन साल 2020 से हाथरस कांड के मामले में जेल में बंद हैं उन पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत केस चल रहा है.

भारत की गरिमा के साथ समझौता न हो

केरल में मल्लापुरम के नोट्टाप्पुरम के जीएलपी स्कूल में पढ़ने वाली मेहनाज ने कहा कि इस महान अवसर पर जब भारत अपने 76वें स्वतंत्रता वर्ष में प्रवेश कर रहा है. मैं इस पर गर्व करती हूं और अधिकार से कहती हूं भारत माता की जय! उसने आगे कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्र हुए भारत की गरिमा के साथ समझौता नहीं किया जाना चाहिए.  

आम नागरिकों की स्वतंत्रता नहीं छीननी चाहिए

मेहनाज (Mehnaz Kappan) ने आगे कहा कि आज भारत (India) कई तरह से आजाद है, हमे क्या बोलना चाहिए, क्या खाना चाहिए और कौन सा धर्म चुनना चाहिए. ये सभी चीजें चुनने का हमारे पास ऑप्शन होता है. आज सभी जगह अशांति फैली हुई है. हर जगह धर्म, जाति, राजनीति पर हिंसा हो रही है. हमें प्यार और एकता से इन चीजों का सफाया करना चाहिए. भारत की स्वतंत्रता (Freedom) के लिए लड़ने वाले सभी वीर देशभक्तों को याद करते हुए मैं यहां ये कहकर रुकती हूं कि भारत के आम नागरिकों से स्वतंत्रता नहीं छीननी चाहिए. जय हिंद, जय भारत!

ये भी पढ़ें: UP: केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की मुश्किलें बढ़ी, इलाहाबाद HC ने जमानत से देने से किया इनकार

ये भी पढ़ें: Swara Bhaskar: बुल्ली बाई केस में आरोपियों को ज़मानत मिलने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, सिद्दीक कप्पन का ज़िक्र कर कही ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget