एक्सप्लोरर

पुलित्जर अवॉर्ड जीत चुके पत्रकार David Maraniss ने वाशिंगटन पोस्ट पर निकाला गुस्सा, कहा- अपनी आत्मा खो चुका अखबार 

Journalist Slams Washington Post: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कैपिटल हिंसा के आरोपियों को दिए क्षमादान तुलना बाइडेन प्रशासन द्वारा दिए गए क्षमादान से करने पर अमेरिकी पत्रकार वाशिंगटन पोस्ट पर भड़क गए.

Journalist Slams Washington Post: अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने कैपिटल हिल हिंसा के सभी दोषियों को क्षमादान दे दिया. वाशिंगटन पोस्ट ने ट्रंप और बाइडेन प्रशासन द्वारा किए गए क्षमादान की तुलना की. इसको लेकर अखबार से जुड़े पत्रकार डेविड मैरानिस ने अखबार की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि इसकी आत्मा पूरी तरह खो हो गई है. 

मैरानिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लूस्काई पर लिखा, "आज सुबह वाशिंगटन पोस्ट के एडिटोरियल में अनिवार्य रूप से बाइडेन के संदिग्ध क्षमादान की तुलना ट्रंप के 6 जनवरी को हुई कैपिटल हिंसा आरोपियों के क्षमादान के साथ करना उचित नहीं था."
पत्रकार ने लिखा, "जिस अखबार का मैं 48 सालों से हिस्सा रहा हूं, उसने अपनी आत्मा पूरी तरह से खो दी है." 

पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित हैं मैरानिस 

75 वर्षीय मैरानिस तीन बार पुलित्जर पुरस्कार के फाइनलिस्ट हैं और 1992 में तत्कालीन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बिल क्लिंटन की कवरेज के लिए जीता था. उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की जीवनी समेत कई किताबें लिखी हैं.  

ट्रंप ने इन आरोपियों को दिया क्षमादान

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपना दूसरा राष्ट्रपति कार्यकाल शुरू करने के बाद कई लोगों को क्षमादान दिया. उन्होंने 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल पर हुए हमले में दोषी ठहराए गए 1500 लोगों को आरोपमुक्त कर दिया. इसके अलावा गर्भपात विरोधी प्रदर्शनकारियों को भी क्षमा दे दी. इन लोगों पर बाइडेन प्रशासन द्वारा मुकदमा चलाया जा रहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को दो पुलिस अधिकारियों को भी माफ कर दिया, जिन्हें 2020 में वाशिंगटन 20 वर्षीय ब्लैक मेन की मौत के मामले में दोषी ठहराया गया था. एक्सपर्ट्स को चिंता है कि कैपिटल हिल दंगों में आरोपी सभी लोगों की अंधाधुंध रिहाई से चरमपंथियों का हौसला बढ़ सकता है और राजनीतिक हिंसा और अधिक आम हो सकती है. इससे पहले बाइडेन प्रशासन ने पूर्व कोविड महामारी के सलाहकार एंथनी फौसी, रिटायर्ड जनरल मार्क और करीबी परिवार के सदस्यों को ट्रंप प्रशासन के तहत 'राजनीति से प्रेरित मुकदमे' से बचाने के लिए अग्रिम क्षमा जारी की थी. इसके अलावा कैपिटल हिल हमले की जांच करने वाली यूएस हाउस कमेटी के सदस्यों और कर्मचारियों को भी क्षमादान दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget