एक्सप्लोरर

Joshimath Crisis: '15-20 लाख के मकान का मुआवजा सिर्फ एक लाख...', सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे स्थानीय लोग

Joshimath: लोग बेहतर मुआवजे की मांग पर अड़े हैं और उनका प्रदर्शन लगातार जारी है.

Joshimath Land Sinking: उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात हर पल बिगड़ रहे हैं. संकटग्रस्त इमारतों को तोड़ने का फरमान सुनाया जा चुका है. जोशीमठ में दरकते भवनों को जमींदोज करने का काम आज यानी बुधवार (11 जनवरी) से शुरू हो जाएगा. इस अभियान के तहत उन होटल्स, घरों और भवनों को ढहाया जाएगा, जिन्हें रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया जा चुका है. 

हालांकि, स्थानीय लोग ऐसा नहीं चाहते हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन की कमाई अपने आशियाने को बनाने में लगा दी है और अब वह इसे अपनी आंखों के सामने टूटता हुआ नहीं देख सकते. लोग सरकार की ओर से दिए जाने वाले मुआवजे की रकम से भी नाराज हैं. लोगों का कहना है कि 15-20 लाख रुपये के मकान का मुआवजा सिर्फ एक लाख रुपये दिया जा रहा है. 

बेहतर मुआवजे के लिए प्रदर्शन जारी

प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त मकानों को ढहाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये का मुआवजा तय किया है. हालांकि, स्थानीय लोग इसे बेहद कम बता रहे हैं. लोग बेहतर मुआवजे की मांग पर अड़े हैं और उनका प्रदर्शन लगातार जारी है. लोगों का कहना है कि बुधवार को होटल तभी गिराने दिए जाएंगे, जब उनके लिए उचित मुआवजे की घोषणा हो जाएगी. इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बाजार दर पर मुआवजा देने का ऐलान किया है. 

प्रभावितों को डेढ़ लाख रुपये की अंतरिम राहत

सरकार ने जोशीमठ में प्रत्येक प्रभावित परिवार को डेढ़ लाख रुपये की अंतरिम राहत देने की घोषणा की है. पीड़ित परिवारों को शिफ्ट करने पर तुरंत ही उन्हें 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को उनकी आवश्यकतानुसार खाद्यान्न किट और कंबल वितरित किए गए हैं. प्रशासन की ओर से प्रभावितों को कुल 70 खाद्यान्न किट, 70 कम्बल और 570 ली. दूध वितरित किया गया है. कुल 80 प्रभावित व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया है. 

सीएम ने अपना 1 महीने का वेतन दान दिया

उधर लोगों के बढ़ते विरोध के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ पीड़ितों की सहायता के लिए अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जोशीमठ प्रभावितों के साथ है और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.  

ये भी पढ़ें-Joshimath Sinking Live: जोशीमठ संकट सीएम धामी का ऐलान, बाजार दर पर प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget