एक्सप्लोरर

Nikki Haley On Joe Biden: 'यह अमेरिका के लिए विनाशकारी है'...वार्षिक बजट प्रस्ताव पर निक्की हेली ने जो बाइडन पर साधा निशाना

Nikki Haley: राष्ट्रपति जो बाइडन के वार्षिक बजट संबंधी प्रस्तावों को लेकर निक्की हेली ने जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बजट प्रस्ताव समाजवादी प्रवृत्ति का है, जो अमेरिका के लिए विनाशकारी है.

Nikki Haley On Joe Biden: रिपब्लिकन पार्टी की भारतीय मूल की राष्ट्रपति पद की दावेदार निक्की हैली ने राष्ट्रपति जो बाइडन के वार्षिक बजट संबंधी प्रस्तावों को लेकर गुरुवार (9 मार्च) को उन पर निशाना साधा. हेली ने कहा कि ये बजट प्रस्ताव समाजवादी प्रवृत्ति का है, जो अमेरिका के लिए विनाशकारी है. बाइडेन के 69 खरब का बजट पेश करने के बाद हेली ने कहा कि हमें लोगों को कल्याण की राह से काम की राह पर ले जाना चाहिए, लेकिन जो बाइडेन काम किए जाने की जरूरत के बिना ही लोगों का कल्याण करने पर जोर दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बाइडेन ने अपने वार्षिक बजट में समाज कल्याण के कई उपाय पेश किए हैं और अमीरों पर कर बढ़ाए हैं. ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में हेली ने कहा कि मुझे लगता है कि बाइडेन बेहद समाजवादी राष्ट्रपति हैं. वह हर किसी व्यक्ति का पैसा खर्च करने में यकीन करते हैं. हर बात के लिए उनका जवाब कर में वृद्धि करना है.

'हम ब्याज के भुगतान के लिए पैसे उधार ले रहे हैं'
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “हमें यथार्थवादी होने की जरूरत है. हम पर 310 खरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज है. हम ब्याज के भुगतान के लिए पैसे उधार ले रहे हैं. यह टिकाऊ समाधान नहीं है. वाशिंगटन डीसी में खर्च की समस्या है, जिसे हमें समाप्त करने की जरूरत है. बाइडन को सबसे पहले यह कहना चाहिए था कि हम कोविड-19 (वैश्विक महामारी) से निपटने के लिए आवंटित 500 अरब अमेरिकी डॉलर की उस धनराशि को वापस लेने जा रहे हैं, जो खर्च नहीं हुई.”

उन्होंने कहा, “दूसरी बात जो उन्हें कहनी चाहिए थी, वह यह कि आईआरएस (आंतरिक राजस्व सेवा) एजेंट निर्दोष अमेरिकियों के पीछे पड़ने के बजाय 100 अरब डॉलर के कोविड घोटाले की तह में जाएं और दोषियों का पता लगाएं.”

ये भी पढ़ें: Congress on Vice President : 'राज्यसभा के सभापति अंपायर और रेफरी होते हैं, चीयर लीडर नहीं' उपराष्ट्रपति के बयान पर हमलावर कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget