एक्सप्लोरर

JNU विवाद: हिंसा में शामिल हो सकते हैं हॉस्टल में रह रहे बाहरी छात्र, प्रदर्शनकारियों का एजेंडा कुछ और- वीसी

इससे पहले वीसी जगदीश कुमार ने छात्रों के साथ बातचीत की थी. इस बातचीत के बाद जेएनयू छात्र संघ के सचिव ने बताया कि वीसी ने छात्रसंघ को नहीं बुलाया था. उन्होंने कहा कि पता नहीं वीसी किन छात्रों से मिले हैं.

नई दिल्लीः जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी को लेकर वीसी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि कई छात्र अवैध रूप से हॉस्टल में रह रहे हैं. ये बाहरी भी हो सकते हैं. यह लोग शायद किसी भी संभावित हिंसा में भाग ले सकते हैं क्योंकि उनका यूनिवर्सिटी से कोई लेना देना नहीं है. वीसी ने कहा कि कुछ सक्रिय छात्रों ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में इस कदर आतंक मचाया कि कई छात्रों को हॉस्टल छोड़ना पड़ा.

वीसी एम जगदेश कुमार ने कहा, ''कुछ सक्रिय छात्रों ने यूनिवर्सिटी हॉस्टल के अंदर इस कदर आतंक मचाया कि हमारे कई छात्रों को हॉस्टल छोड़ना पड़ा. पिछले कई दिनों से हमने सुरक्षा बढ़ा दी है जिससे यह तय हो सके कि निर्दोष छात्रों को किसी भी तरह का चोट नहीं पहुंचे.''

इससे पहले वीसी जगदीश कुमार ने छात्रों के साथ बातचीत की थी. इस बातचीत के बाद जेएनयू छात्र संघ के सचिव ने बताया कि वीसी ने छात्रसंघ को नहीं बुलाया था. उन्होंने कहा कि पता नहीं वीसी किन छात्रों से मिले हैं.

जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि पुलिस की आज की ब्रीफिंग में तथ्यों में तोड़ा-मरोड़ा गया है जिसमें अर्धसत्य और झूठ था. उसने कहा, ''बहुत अहम तथ्य यह है कि पुलिस उपायुक्त ने सभी वाम संगठनों का नाम लिया लेकिन एबीवीपी का नाम इसमें नहीं था.''

'फर्जी वीडियो के आधार पर फंसाया जा रहा है'

जेएनयूएसयू ने कहा कि उन्होंने (पुलिस उपायुक्त) ने योगेंद्र भारद्वाज और विकास पटेल के नाम को 'निष्पक्षता का ढोंग दिखाने' के लिए लिया जिसे कोई गंभीरता से नहीं लेगा.

बयान में कहा गया है कि पहचाने गए लोगों में से अधिकतर प्रगतिशील संगठनों से जुड़े हैं जो हिंसा का शिकार हुए. उन्हें एबीवीपी की ओर झुकाव रखने वाले फेसबुक और व्हाट्सएप समूहों से छेड़छाड़ की हुई और फर्जी वीडियो के आधार पर हिंसा में फंसाया जा रहा है.

जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि इस पूरी कवायद का मकसद एबीवीपी को बचाना है और 'खासकर पांच जनवरी को दक्षिणपंथी गुंडागर्दी' से ध्यान हटाना है.

जेएनयू: पुलिस द्वारा संदिग्धों के रूप में पहचाने गए AISA के सदस्यों ने कहा जांच में सहयोग करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget