एक्सप्लोरर

NIRF रैंकिंग में देश के टॉप 10 शिक्षा संस्थानों में JNU और जामिया मिल्लिया इस्लामिया शामिल

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आनलाइन माध्यम से नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की साल 2020 रैंकिंग की सूची जारी की.

नई दिल्लीः मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ रैंकिंग में देश के 10 शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) शामिल हैं. एनआईआरएफ की रैंकिंग सूची के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय ने रैंकिंग में सुधार दर्ज किया गया है.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आनलाइन माध्यम से नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की साल 2020 रैंकिंग की सूची जारी की.

विश्वविद्यालयों की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू को प्रथम, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली को द्वितीय और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, बनारस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. वहीं, कालेजों की श्रेणी में मिरांडा हाउस दिल्ली को प्रथम, लेडी श्रीराम कालेज दिल्ली को द्वितीय और हिन्दू कालेज नई दिल्ली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है.

वार्षिंक रैकिंग को आमतौर पर अप्रैल में घोषित किया जाता है लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस साल इसे टालना पड़ा था.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के अनुसार, यह पहला अवसर है जब जेएमआई को शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान मिला है. इस साल जेएमआई को सूची में 10वां स्थान मिला है जबकि पिछले वर्ष इसे 12वां स्थान प्राप्त हुआ था. सम्पूर्ण संस्थान (ओवरआल) श्रेणी में इस विश्वविद्यालय को 16वां स्थान मिला जबकि पिछले वर्ष इसे 19वां स्थान प्राप्त हुआ था.

जेएमआई की कुलपति नजमा अख्तर ने कहा, ‘‘ हाल के समय में विश्वविद्यालय के समक्ष चुनौतिपूर्ण स्थितियों और रैंकिंग में अधिक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह उपलब्धि अधिक महत्वपूर्ण है. ’’ उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इसलिये संभव हुई क्योंकि समसामयिक एवं गुणवत्तापूर्ण शोध पर ध्यान दिया गया और समर्पित शिक्षकों ने पठन पाठन पर ध्यान दिया. उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि आने वाले वर्षो में हम और बेहतर करेंगे.

बहरहाल, जेएनयू सम्पूर्ण संस्थान (ओवरआल) श्रेणी में एक पायदान नीचे चला गया और उसे आठवां स्थान मिला जबकि पिछले वर्ष इस श्रेणी में उसे सातवां स्थान प्राप्त हुआ था. विश्वविद्यालय की रैंकिंग में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली को द्वितीय स्थान मिला.

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने अपने बयान में कहा कि हमने 2017 से 2020 तक चार वर्षो के दौरान इस रैंक को बनाये रखा और इसका श्रेय हमारे शिक्षकों, कर्मचारियों , छात्रों को जाता है जिन्होंने इस उपलब्धि के लिये काफी कठिन परिश्रम किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें जेएनयू पर गर्व है और हम हर संभव समर्थन जारी रखेंगे. हम अपनी यात्रा में किसी बाधा को आने नहीं देंगे. ’’ दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को इस साल विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में 11वां स्थान मिला जबकि पिछली रैंकिंग में इसे 13वां स्थान प्राप्त हुआ था. सम्पूर्ण संस्थानों (ओवरआल) श्रेणी में डीयू को इस साल 18वां स्थान मिला जबकि पिछली रैकिंग में इसे 20वां स्थान प्राप्त हुआ था.

विश्वविद्यालयों की श्रेणी में दिल्ली टेक्नोलाजिकल यूनिवर्सिटी को 45वां स्थान और गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्विविद्यालय को 95वां स्थान प्राप्त हुआ.

ये भी पढ़ें दिल्ली में फिर टूटा कोरोना वायरस का रिकॉर्ड, 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत और नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget