एक्सप्लोरर

जेल से निकलने के सातवें दिन ही फिर से बन गए मुख्यमंत्री, जानें हेमंत सोरने को इतनी जल्दी क्यों है?

Jharkhand Politics: झारखंड में में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिलने शुरू हो गए थे. जब चंपई सोरेन के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे. ये फैसला इंडिया अलायंस के समर्थन के बाद लिया गया है.

Jharkhand Politics: झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के नए नेता हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी कर रहे हैं. चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद से हटने के एक दिन बाद झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने का न्योता दिया था.

जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद यह फैसला हुआ पार्टी के पुराने नेता चंपई सोरेन ने 5 महीने पहले राज्य की कमान संभाली थी. हेमंत सोरेन जेल जा रहे थे, उसी दौरान उन्होंने चंपई सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलवाई और उन्हें झारखंड के सीएम की गद्दी पर बिठा दिया था.

सत्ता परिवर्तन के संकेत कई दिनों से शुरु हुए 

राज्य में सत्ता परिवर्तन के संकेत कई दिनों से मिलने शुरू हो गए थे. जब चंपई सोरेन के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए. हालांकि यह कदम इंडिया गठबंधन के नेताओं के समर्थन के बाद ही उठाया गया. इस घटनाक्रम को लेकर झारखंड बीजेपी चीफ बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेएमएम ने 5 महीने पहले भाई- भतीजावाद से ऊपर उठने और एक नया मुख्यमंत्री चुनने की बात की थी लेकिन उनका असली चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है.

ED हाई कोर्ट के खिलाफ SC में दायर करेगी एसएलपी

हेमंत सोरेन को 28 जून को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई और एक हफ्ते से भी कम समय में उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी वापसी के लिए मंच तैयार कर दिया. दरअसल हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी का मामला अभी भी जारी है और जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि वह जेएमएम नेता को राहत देने वाले हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देगी. उधर सूत्रों का कहना है कि ईडी झारखंड हाई कोर्ट के एकल पीठ के 28 जून को पारित आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करेगी. ऐसे में हेमंत सोरेन जांच एजेंसी के खेल बिगाड़ने से पहले ही कोई कदम उठाना चाह रहे थे.

पिछले 5 महीनों में कल्पना सोरेन बनीं राजनीतिज्ञ  

पूर्व सीएम चंपई सोरेन पार्टी के पुराने वफादार रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि हेमंत के रिप्लेसमेंट के लिए शायद वह पहली पसंद नहीं थे. जिस पार्टी ने कभी परिवार के बाहर किसी को सीएम पद नहीं दिया, उसके लिए उस समय चंपई को चुनना वाकई एक मजबूरी थी. हेमंत की पत्नी कल्पना जिनका नाम तब सीएम पद के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरा था. वो विधायक नहीं थी और उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव भी नहीं था.

हालांकि, पिछले 5 महीनों में चीजें बदली कल्पना ने खुद को एक राजनीतिज्ञ साबित किया. लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. साथ ही निचले सदन में पार्टी की स्थिति में सुधार भी दिखा. अगर हेमंत को फिर से पद छोड़ना पड़ता है तो कल्पना अब रिप्लेसमेंट के लिए पहला ऑप्शन होंगी.

झारखंड में अगले 4 से 5 महीनें में होंगे विधानसभा चुनाव 

हालांकि चर्चा है कल्पना के मुख्यमंत्री बनने की शायद जरूरत ही ना पड़े. अगर ऐसी कोई स्थिति बनती है तो हेमंत सुरेन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नक्शे कदम पर चल सकते हैं. जिन्होंने जेल में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री बने रहने की मिसाल कायम की है. बता दें कि, झारखंड में अगले 4 से 5 महीनें में चुनाव होने वाले हैं. इस दौरान हेमंत सोरेन कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते. वे चुनाव में इंडिया ब्लॉक का चेहरा बनना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: जेल से बाहर आएगा अमृतपाल सिंह, मिल गया रिलीज ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget