एक्सप्लोरर

लोकसभा उपचुनाव: श्रीनगर हिंसा में 4 की मौत, 7 घायल

श्रीनगर: श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज कुछ जगहों से पथराव के साथ-साथ फायरिंग की खबरें आ रही हैं. प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई झड़प में 4 लोगों की मौत और 7 लोगों के घायल होने की सूचना है.

खबरों के मुताबिक ये फायरिंग श्रीनगर के शलटेंग और बडगाम के हरदेव और चारशरीफ इलाकों में हुई है. तो वहीं चारुरा में प्रदर्शनकारियों द्वारा एक बस को आग के हवाले कर दिया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शरारती तत्वों ने आज सुबह श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुछ जगह मतदान केंद्रों पर पथराव किया. उन्होंने कहा कि मध्य कश्मीर के बडगाम और गंदरबल जिलों से पथराव की खबरें हैं. बडगाम में पत्थराव के बाद फायरिंग भी हुई है और इस फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए हैं.

इन जगहों से आई हैं पत्थरबाजी की खबरें

अधिकारी ने बताया कि बडगाम जिले में चरार ए शरीफ विधानसभा क्षेत्र के हफ्रू बटपुरा, बीरवाह के गूरीपुरा, बडगाम के दर्दपुरा, सोइबुग और चाडूरा विधानसभा क्षेत्र के हयातपुरा से पत्थरबाजी की खबरें हैं.

उन्होंने कहा कि गंदरबल के वाकुरा इलाके में एक मतदान केंद्र पर बिजली नहीं थी. बिजलीकर्मी इस खामी को दूर करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुछ शरारती तत्वों न उन पर पथराव कर दिया.

अलगाववादी समूहों ने लोगों से चुनाव से दूर रहने को कहा

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबल हरकत में आए और पत्थरबाजों का पीछा किया. इस बीच, घाटी के तीन चुनावी जिलों में अलगाववादी समूहों की ओर आहूत हड़ताल के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ. अलगाववादी समूहों ने लोगों से चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने को कहा है.

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर, बडगाम और गंदरबल जिलों में अधिकतर दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं. सड़कों से सार्वजनिक वाहन भी नदारद हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ निजी वाहन सड़कों पर नजर आए. सरकार ने इन जिलों में आज के लिए छुट्टी की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
जंतर-मंतर डिनोटिफाई और सौरव-रांका की गिरफ्तारी... भड़के ओवैसी ने जानें क्या कहा
जंतर-मंतर डिनोटिफाई और सौरव-रांका की गिरफ्तारी... भड़के ओवैसी ने जानें क्या कहा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget