एक्सप्लोरर

J&K: अरनिया में रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान की फायरिंग जारी, BSF का मुंहतोड़ जवाब

एक अगस्त तक सीजफायर उल्लंघन के 287 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि साल 2016 में 228 बार पाकिस्तान ने युद्धविराम तोड़ा था.

जम्मू: अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद को लेकर अपनी फजीहत के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है.  उसने कल देर रात एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. रात 12 बजे के करीब पाकिस्तान की तरफ से जोरदार मोर्टार शेलिंग की गई है. इस दौरान जम्मू और पुंछ जिलों में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी और गोलाबारी में बीएसएफ के एक जवान और एक असैन्य व्यक्ति की जान चली गई और 12 अन्य घायल हो गए थे. पाकिस्तानी रेंजर्स ने 17 और 18 सितंबर की दरम्यानी रात अरनिया सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की और बाद में मोर्टार दागे. पाकिस्तान की तरफ से रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर की जा रही शेलिंग का बीएसएफ के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. कल दोपहर भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया था. शहीद को अंतिम विदाई आज पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी मे सेना के शहीद जवान राजेश खत्री का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. उससे पहले सुबह 9 बजे श्रीनगर में शहीद को श्रद्धाजलि दी जाएगी. इसके बाद पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे एयरक्राफ्ट से वाराणसी भेजा जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. शहीद राजेश नेपाल के रहने वाले थे. एक अगस्त तक सीजफायर उल्लंघन के 287 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि साल 2016 में 228 बार पाकिस्तान ने युद्धविराम तोड़ा था. पाकिस्तान कभी आतंकियों को भारत भेजने के लिए घुसपैठ कराता है. तो कभी सीमा पार से फायरिंग करता है. अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद को लेकर अपनी फजीहत करा चुका पाकिस्तान सुधरने को तैयार नहीं दिख रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
'SIR से जुड़े सभी फैसले...', चुनाव आयोग के हलफनामे पर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget