एक्सप्लोरर

J&K: गुपकार अलायन्स पर बरसे अल्ताफ बुखारी, कहा- प्रदेश में जल्द हों विधानसभा चुनाव

अपनी पार्टी के अध्क्षय सईद अल्ताफ बुखारी ने केंद्र सरकार से प्रदेश में जल्द चुनाव करवाने की अपील की है. उन्होंने प्रदेश में मौजूदा प्रशासन को असंवेदनशील क़रार दिया है. गुपकार अलायन्स पर निशाने साधते हुए उन्होंने कहा कि झूठ की जिस बुनियाद पर गुपकार अलायन्स ने राजनीति की वो सबके सामने आ चुका है.

जम्मू: अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने गुपकार अलायन्स पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झूठ की जिस बुनियाद पर गुपकार अलायन्स ने राजनीति की है वह अब आम लोगों के सामने आ चुका है. अल्ताफ बुखारी ने मांग की है कि प्रदेश में जल्द ही विधानसभा के चुनाव करवाये जाने चाहिए.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए अल्ताफ बुखारी ने कहा कि राजनीति में झूठ में बहुत दिन नहीं चलता. पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा यह अच्छा है कि इन पार्टियों को धारा 370 और अनुछेद 35a के खिलाफ बोलने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि अगर इन पार्टियों ने यह चुनाव नहीं लड़ा होता तो वह और लोगों को बरगला देते और और मासूमों की जान जाती.

अल्ताफ बुखारी ने कहा कि अच्छा है कि उन्होंने चुनाव लड़ा और गुपकरा अलायन्स बनाया. उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों के बीच धारा 370 और अनुछेद 35a को हटाने की बात की, लेकिन सच यह है कि अनुछेद 35a और धारा 370 सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ही वापस ला सकता है.

बुखारी ने कहा गुपकार अलायन्स में मजे हुए सियासतदान है और उनमें से कोई भी खत्म नहीं होगा. लेकिन, यह बात है कि यह पार्टियां नया झूठ बनाने में कितना कामयाब होती हैं उनका सियासी भविष्य इसी पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में उन्होंने अलग-अलग झूठ बनाएं और लोगों को उसी झूठ के सहारे वोट लिए. अब देखना यह होगा कि अगला जोक लेकर यह पार्टियां कब सामने आती हैं.

अल्ताफ बुखारी ने कहा कि किसी जीते हुए उम्मीदवार की छवि साफ नहीं है तो वो उनका साथ नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि हम उन लोगों का समर्थन करेंगे जिनकी छवि साफ हो और उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से गुरेज नहीं है.

BLOG: सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों के अमल पर लगाई रोक, किसानों के हाथ क्या आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget