एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra Nameplate Row: कांवड़ यात्रा पर CM योगी के फैसले पर NDA दो फाड़! नीतीश-चिराग ने किया विरोध तो समर्थन में मांझी ने कही ये बात

Nameplate Row: : योगी सरकार के नेम प्लेट वाले आदेश का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने समर्थन किया है. अहम ये है कि उनके समर्थन वाला बयान जेडीयू और लोजपा के विरोध के बाद सामने आया है. 

Kanwar Yatra Nameplate Row: कांवड़ रूट पर दुकानदारों के नामों को लिखने के योगी सरकार के आदेश पर एनडीए के सहयोगी दलों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. जहां केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जेडीयू नेता केसी त्यागी ने इस आदेश का विरोध किया तो वहीं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेम प्लेट वाले आदेश का खुलकर समर्थन किया है.


कांवड़ यात्रा नेम प्लेट मामले पर जीतन राम मांझी बोले कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा जारी निर्देश में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि भोजनालयों और फल विक्रेताओं को सिर्फ मालिकों के नाम प्रदर्शित करने का ही आदेश दिया गया है. केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का समर्थन वाला बयान जेडीयू और लोजपा के विरोध के बाद सामने आया है. 

क्या बोले जीतन राम मांझी?

जीतन राम मांझी ने इस मुद्दे पर बोधगया में मीडिया से बातचीत में कहा, 'अन्य दलों के लिए नहीं बोल सकता लेकिन इस आदेश में कुछ भी गलत नहीं है. अगर कारोबार से जुड़े लोगों से ये कहा गया है कि वो अपना नाम और पता प्लेट पर लिखें तो इसमें क्या बुराई है?' हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख बोले कि इस आदेश को धार्मिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए. इस आदेश से तो खरीदारों के लिए किसी दुकान या स्टॉल को पहचानना आसान होगा, जो अच्छी चीज देगा उसकी पहचान होगी और उसके सामान को लोग खरीदेंगे.'

क्या बोली जेडीयू?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, 'यूपी से बड़ी यात्रा बिहार में निकलती है लेकिन वहां इस तरह का कोई आदेश नहीं है. ये आदेश प्रधानमंत्री मोदी की 'सबका साथ-सबका विकास' वाली व्याख्या के विरुद्ध है और इस पर पुनर्विचार होना ही चाहिए क्योंकि हमारी कोशिश एनडीए को खुशहाल और मजबूत होते हुए देखना है.'

क्या बोले थे चिराग पासवान?

एनडीए में शामिल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, जब जाति या धर्म के नाम पर किसी भी तरह का विभाजन होता है तो मैं इसका समर्थन नहीं करता. मैं 21वीं सदी का शिक्षित युवा हूं और मेरी लड़ाई जातिवाद और सांप्रदायिकता पर आधारित है.' बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी योगी सरकार के आदेश पर सवाल उठाए थे. 

ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra Nameplate Row: नेम प्लेट आदेश पर कोर्ट जाएगा जमीयत उलेमा ए हिंद! दिल्ली में बुलाई बड़ी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget