एक्सप्लोरर

अमित शाह से मिले जीतन राम मांझी, NDA में सीट बंटवारे को लेकर कह दी बड़ी बात

Manjhi meeting with Amit Shah : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के गठन के बाद यह उन दोनों की पहली औपचारिक मुलाकात थी.

Union Minister Jitan Ram Manjhi : केंद्रीय मंत्री और बिहार की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हालांकि इस मुलाकात को बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे की बातचीत से जुड़ी अटकलों को खारिज करते हुए मांझी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के गठन के बाद अमित शाह के साथ यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात थी, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के प्रति आभार जताया क्यूंकि इकलौता सांसद होने के बावजूद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया.

पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी की पार्टी ने NDA में सात सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से चार पर जीत दर्ज की. माना जा रहा है कि इस बार मांझी बिहार में ज्यादा सीटें चाहते हैं. पिछले कुछ समय में उन्होंने इसको लेकर बयान भी दिए हैं. लेकिन आज यानी सोमवार (28 अप्रैल) की दोपहर केंद्रीय गृह मंत्री से करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद मांझी ने कहा कि अमित शाह ने बिहार को लेकर पूछा तो मैंने कहा कि बिहार में NDA की सरकार बनेगी, पक्ष में हवा चल रही है. चिंता की जरूरत नहीं है.

सीट को लेकर मैंने अभी कोई मांग नहीं की- जीतन राम मांझी

मांझी ने आगे कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. भाजपा नेता संजय जायसवाल के साथ कुछ दिन पहले ही बात हो चुकी है कि जून–जुलाई में NDA के दलों की बैठक में सीटों को लेकर चर्चा होगी. सीटों को लेकर मैंने अभी कोई मांग नहीं की है. अपने बयानों को लेकर मांझी ने कहा कि मैंने कार्यकर्ताओं की राय आगे रखी है. NDA की बैठक में इस पर अपनी बात रखुंगा. सभी दलों को सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा.

बिहार के सीएम फेस को लेकर बोले जीतन राम मांझी

मांझी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत करते हुए कहा, “बिहार में 20 सूत्री समितियों के गठन में उनकी पार्टी की उपेक्षा हुई है जिससे उन्हें दुख पहुंचा है. मांझी के मुताबिक, अमित शाह ने शिकायत दूर करने का भरोसा दिया. वहीं, मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर मांझी ने कहा कि कोई असमंजस नहीं है. हम नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे, 225 सीटें जीतेंगे और नीतीश फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.

बिहार में शराबबंदी को लेकर मांझी ने नीतिश को दी सलाह

एक सवाल के जवाब में मांझी ने कहा कि ताड़ी को नीतीश कुमार ने छूट दी ही हुई है. हालांकि, शराबबंदी को लागू करने में प्रशासनिक स्तर पर दिक्कतें हैं. अधिकारी गड़बड़ करते हैं. नीतीश कुमार को अपने तंत्र पर कड़ाई करनी चाहिए. छोटे मामलों में फंसे लोगों के मुकदमे वापस लेने चाहिए. ये NDA के हित में होगा.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget