एक्सप्लोरर

'Jio के नेटवर्क में नहीं आई थी कोई समस्या', अफवाहों के बीच टेलीकॉम कंपनी ने जारी किया बयान

Jio Network Issue: कंपनी ने साफ किया कि जियो टू जियो नेटवर्क में किसी तरह की कोई समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा. जियो ने नेटवर्क में खामी होने की बात का खंडन किया है.

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में सोमवार (18 अगस्त, 2025) को मोबाइल यूजर्स को नेटवर्क को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ा. हालांकि जियो (Jio) टेलीकॉम कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि उसके नेटवर्क में कोई दिक्कत नहीं आई थी. जियो नेटवर्क पूरे दिन बिना किसी बाधा के सामान्य रूप से संचालित होता रहा.

कंपनी ने साफ किया कि जियो टू जियो नेटवर्क में किसी तरह की कोई समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा. जियो ने कहा, 'एकमात्र समस्या जियो नंबरों से एक विशिष्ट प्रभावित नेटवर्क ग्राहकों को की जाने वाली कॉल में देखी गई, जो उस नेटवर्क पर डाउनटाइम के कारण हुई. इससे जियो नेटवर्क के भीतर कॉल करने वाले या किसी अन्य नेटवर्क से कनेक्ट होने वाले जियो ग्राहकों पर कोई असर नहीं पड़ा. हम अपने ग्राहकों को आश्वस्त करते हैं कि जियो नेटवर्क लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और सेवाएं पूरी तरह से उपलब्ध हैं.'

एयरटेल के नेटवर्क में आई थी समस्या

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सोमवार को एयरटेल के नेटवर्क में समस्या आई. इसके कारण कई उपयोगकर्ताओं ने कॉल करने या रिसीव करने में कठिनाई की शिकायत की. नेटवर्क सेवा की निगरानी करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार एयरटेल नेटवर्क के बारे में शिकायतें दोपहर लगभग 3:30 बजे शुरू हुईं और लगभग एक घंटे बाद बहुत सारी शिकायतें आने लगीं.

एयरटेल की ओर से क्या बताया गया?

एयरटेल के कस्टमर सर्विस प्लेटफॉर्म ने कहा, ''हम इस समय नेटवर्क में रुकावट का सामना कर रहे हैं, हमारी टीम इस समस्या का समाधान करने और सेवाओं को तुरंत बहाल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है. असुविधा के लिए हमें खेद है.'' सेवाओं में समस्याओं की शिकायत करने वाले कई एयरटेल ग्राहकों को एयरटेल केयर्स से भी यही जवाब मिला.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सर्कल में एयरटेल के 1.9 करोड़ से ज्यादा मोबाइल ग्राहक हैं. एयरटेल के एक प्रवक्ता ने संपर्क करने पर कहा, 'दिल्ली-एनसीआर के हमारे ग्राहकों को पिछले एक घंटे से वॉयस कॉल करने में कुछ समस्याएं आ रही हैं. समस्या का एक बड़ा हिस्सा पहले ही हल हो चुका है और हमारे इंजीनियर इसे पूरी तरह से ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget