एक्सप्लोरर

हरियाणा के जींद और राजस्थान के रामगढ़ सीट पर वोटिंग जारी, दोनों सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

जींद उपचुनाव में दिग्विजय सिंह को आम आदमी पार्टी का साथ मिला है. दिग्विजय ने कहा कि आज डी डे (दिग्विजय का दिन) है. हम बड़े अंतर से जीत रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के साथ आने से व्यापारी वर्ग का भरपूर समर्थन मिला है.

जींद/रामगढ़: हरियाणा के जींद, राजस्थान के अलवर और तमिलनाडु की तिरुवरूर विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है. जींद सीट पर सुबह सात बजे से और रामगढ़ सीट पर आठ से वोटिंग हो रही है. कड़ाके की ठंढ के बावजूद जींद में कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं.

जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दो महिला उम्मीदवारों सहित 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इसमें सत्तारूढ़ बीजेपी के डा. कृष्णलाल मिढ़ा, कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला और इनेलो के उम्मेद सिंह शामिल हैं. इसके अलावा सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह चौटाला भी चुनाव मैदान में हैं. यह उपचुनाव जींद से इनेलो विधायक डा. हरिचंद मिढ़ा के निधन के कारण हो रहे हैं.

जींद उपचुनाव में दिग्विजय सिंह को आम आदमी पार्टी का साथ मिला है. दिग्विजय ने कहा कि आज डी डे (दिग्विजय का दिन) है. हम बड़े अंतर से जीत रहे हैं. अरविंद के साथ आने से व्यापारी वर्ग का भरपूर समर्थन मिला है.

वोटिंग के बीच कांग्रेस के उम्मीदवार और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज तड़के सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. सुरजेवाला कैथल से विधायक हैं. लेकिन पार्टी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर जिंद उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है. यही वजह है कि मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं.

मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हरियाणा पुलिस और अर्ध-सैनिक बल के 3,000 से अधिक जवान तैनात हैं. जींद में 1.72 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं. 1.7 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग का लगभग 50 प्रतिशत और जाटों का लगभग 25 प्रतिशत वोट है. वोटों की गिनती गुरुवार को होगी.

रामगढ़ सात दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बीएसपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था. जिसके बाद आज वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है.

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस ने अलवर की पूर्व जिला प्रमुख साफिया जुबेर खान और भाजपा ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को मैदान में उतारा है.

रामगढ़ के निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि 278 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया. मतगणना 31 जनवरी को होगी. मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिये करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी तैनात किये गये है. नौ एरिया मजिस्ट्रेट भी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखे हुए है.

राज्य में सात दिसम्बर को हुए 199 विधानसभा सीटों के चुनाव में 99 सीट पर कांग्रेस, एक सीट पर कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी आरएलडी ने जीत दर्ज की थी. भाजपा ने 73 सीटों, बसपा ने छह, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने तीन, माकपा और बीटीपी ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की थी. इनके अलावा 13 सीटें निर्दलीयों को मिलीं.

तमिलनाडु की तिरुवरूर सीट पर डीएमके सुप्रीमो एम करुणानिधि के निधन के बाद चुनाव हो रहे हैं. डीएमके फिलहाल तमिलनाडु में विपक्ष में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget