एक्सप्लोरर

Jharkhand: कम मार्क्स देने पर टीचर को पेड़ से बांधकर पीटा, 9वीं क्लास के छात्र फेल होने से थे नाराज

Dumka School News: दुमका के सरकारी स्कूल के छात्रों का आरोप है कि टीचर ने जानबूझकर उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा (Practical Exam) में कम नंबर (Fewer Marks) दिए, जिसकी वजह से वे फेल हो गए.

Jharkhand School News: झारखंड में एक अजीब घटना सामने आई है. दुमका (Dumka) के एक गांव में सरकारी स्कूल में छात्रों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा. छात्रों पर आरोप है कि उन्हें कम अंक (Marks) देने पर शिक्षक को पेड़ से बांध (Tied Teachers To Tree) दिया और कथित तौर पर उनकी पिटाई की. शिक्षक और स्टाफ को पेड़ से बांधने वाले ये छात्र 9वीं क्लास में पढ़ते हैं. बताया जा रहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा (Practical Exam) में कम नंबर आने की वजह से ये सभी स्टूडेंट्स के फेल हो गए थे.

दुमका के सरकारी स्कूल के छात्रों का आरोप है कि टीचर ने जानबूझकर उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में कम नंबर दिए, जिसकी वजह से वे फेल हो गए.

प्रैक्टिकल में कम अंक देने पर पेड़ से बांधा

इस घटना की वजह से स्कूल के शिक्षक को मामूली चोटें लगी हैं. स्कूल के शिक्षक कुमार सुमन ने बताया कि कुछ छात्रों ने हमें बैठक करने के बहाने बुलाया और कहा कि उनका परिणाम खराब हो गया है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके प्रैक्टिकल अंक परिणाम में शामिल नहीं थे. यह प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाना था, इसलिए हम इसमें कोई कदम नहीं उठा सकते थे.

प्रशासन ने लिया मामले में संज्ञान

प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए छात्रों से बात करने की कोशिश की. ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी ने कहा, "हमें घटना की जानकारी मिली और सभी शिक्षकों से बातचीत की. जब हम वहां पहुंचे तो छात्रों ने बताया कि उन्हें प्रैक्टिकल में बहुत कम मार्क्स दिए गए और उन्हें अपने शिक्षकों से उचित प्रतिक्रिया नहीं मिली.

फेल होने से 9वीं क्लास के छात्र थे नाराज

झारखंड (Jharkhand) में ये घटना दुमका (Dumka) के हाईस्कूल गोपीकांदर (Gopikandar) की है. दरअसल 26 अगस्त को 9वीं क्लास का रिजल्ट जारी हुआ था, जिसमें 9वीं कक्षा के 11 छात्र फेल हो गए थे. इसी वजह से नाराज छात्र ग्रुप बनाकर स्कूल के टीचर कुमार सुमन (Kumar Suman) और क्लर्क सोनेराम के पास पहुंचे और प्रैक्टिकल में दिए गए कम अंक मिलने पर पेपर दिखाने की जिद की. ऐसा करने से मना करने पर छात्र गुस्से में आए पेड़ से बांधकर कथित तौर से पिटाई भी की.

ये भी पढ़ें:

Delhi Virtual School: सीएम केजरीवाल ने देश के पहले वर्चुअल स्कूल की शुरुआत की, जानिए किन छात्रों को होगा फायदा

Jharkhand Politics: विधायक करे मस्ती, जनता की जान सस्ती! दुमका और चतरा कांड के बीच रिजॉर्ट में सोरेन के विधायक, उठ रहे सवाल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget