एक्सप्लोरर

Delhi Virtual School: सीएम केजरीवाल ने देश के पहले वर्चुअल स्कूल की शुरुआत की, जानिए किन छात्रों को होगा फायदा

Virtual School News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि देश का पहला ‘वर्चुअल स्कूल’ शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा, दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Delhi Model Virtual School: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने देश के पहले वर्चुअल स्कूल की बुधवार को शुरुआत की. देशभर के छात्र इस स्कूल में दाखिला लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं. ‘दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल’ (Delhi Model Virtual School) के दाखिले (Admission) बुधवार को शुरू हो गए. यह स्कूल नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के छात्रों के लिए होगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्चुअल स्कूल में देश भर के छात्रों के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

वर्चुअल स्कूल से किन छात्रों को फायदा?

दिल्ली के सीएम ने कहा कि इसमें नीट (NEET), सीयूईटी (CUET) और जेईई (JEE) की परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ-साथ कौशल आधारित अन्य प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि देश का पहला ‘वर्चुअल स्कूल’ शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि कई बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल के दूर होने या अन्य कारणों के चलते स्कूल नहीं जा सकते.

ऑनलाइन साझा किए जाएंगे लेक्चर

दिल्ली के सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगे कहा कि कई माता-पिता अपनी बेटियों को शिक्षा नहीं दिलाते क्योंकि वे उन्हें बाहर नहीं भेजना चाहते. हम यह वर्चुअल स्कूल (Virtual School) शुरू कर रहे हैं ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि ऐसे बच्चे शिक्षित हों. यह स्कूल उन ऑनलाइन कक्षाओं से प्रेरित है, जो कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण जरूरी हो गई थीं. केजरीवाल ने कहा कि कक्षाएं ऑनलाइन होंगी और रिकॉर्ड किए गए लेक्चर भी ऑनलाइन साझा किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने तुअर, उड़द, मसूर की खरीद सीमा बढ़ाई, राज्यों को मिलेगा रियायती दरों पर चना

Watch: दिल्ली में स्कूलों को लेकर छिड़ी वॉर, BJP नेता गौरव भाटिया ने जारी किया Video, AAP का पलटवार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget