एक्सप्लोरर

झारखंड: रघुवर सरकार के समय 26 हजार युवाओं को नौकरी देने में हुआ भ्रष्टाचार- सरयू राय

पूर्व की बीजेपी सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान में निर्दलीय विधायक सरयू राय ने पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया हैउन्होंने कहा कि 26 हजार युवाओं की जिस भर्ती को सरकार ने बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया उसमें करप्शन हुआ है

रांची: पूर्व खाद्य और आपूर्ति मंत्री और वर्तमान में निर्दलीय विधायक सरयू राय ने एकबार फिर रघुवर दास के नेतृत्व में पूर्व की बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में बीजेपी सरकार के समय हुई 26 हजार युवाओं की नियुक्ति में भ्रष्टाचार हुआ है. सरयू राय ने इस मामले में वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.

सरयू राय ने जिन 26 हजार युवाओं को नौकरी देने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है उसे पूर्ववर्ती सरकार ने रोजगार देने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के तौर पर पेश किया था. दरअसल, साल 2018 में झारखंड में युवा दिवस के मौके पर तत्कालीन रघुवर सरकार ने 26 हजार और साल 2019 में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का दावा किया था, इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज किया गया था लेकिन अब निर्दलीय विधायक सरयू राय आरोप लगा रहे हैं कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था.

सरकार में रहते हुए भी उठाई थी आवाज- सरयू राय

यही नहीं सरयू राय के मुताबिक उन्होंने सरकार में रहते हुए भी इसे लेकर कई बार आवाज उठाई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. उन्होंने कहा कि इसलिए अब वह हेमंत सरकार से मांग कर रहे हैं कि कौशल विकास और रोजगार के नामपर पिछले 5 सालों में किये गए सभी काम की जांच हो.

लिम्का बुक में दर्ज हुआ था रिकॉर्ड गौरतलब है कि 12 जनवरी साल 2018 को एक मंच से 26 हजार युवाओं को एकसाथ नौकरी देने पर इसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था जिसके बाद सरकार की खूब वाहवाही भी हुई थी. विभागीय आंकड़ों के मुताबिक मात्र 4000 युवाओं ने ही नौकरी जॉइन की थी. निर्दलीय विधायक सरयू राय ने ये भी कहा है कि नौकरी पाने वाले सभी युवाओं के नंबर और एड्रेस उनके पास हैं. बता दें कि सरयू राय ने सरकार में रहते हुए भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी. इसी दौरान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिसके बाद वह बगावती तेवर अपनाते हुए पार्टी नेता और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उनकी सीट जमशेदपुर पूर्व से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े और रघुवर दास को चुनाव में मात दी.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव में बजरंग बली की एंट्री, केजरीवाल ने गायी हनुमान चालीसा तो बीजेपी ने भी किया तीखा वार

कांग्रेस नेता नगमा बोलीं- अनुराग ठाकुर के विवादित बयान की वजह से दिल्ली में चली गोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget