एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: दिल्ली से रांची लौटे राज्यपाल रमेश बैंस, CM हेमंत की सदस्यता पर कभी भी आ सकता है फैसला

Jharkhand News: निर्वाचन आयोग के फैसले की अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अटकलें हैं कि आयोग ने मुख्यमंत्री को विधायक के तौर पर अयोग्य घोषित करने की सिफारिश की है.

Jharkhand Politcial Crisis: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की विधानसभा की सदस्यता (Assembly Membership) समाप्त होने के खतरे को लेकर झारखंड (Jharkhand) में जारी राजनीतिक संकट (Political Crisis) के बीच राज्यपाल रमेश बैंस (Governor Ramesh Bains) करीब एक सप्ताह लंबे दिल्ली दौरे से रांची लौटे. दिल्ली (Delhi) रवाना होने से एक दिन पहले एक सितंबर को बैंस ने सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों को आश्वासन दिया था कि वे लाभ के पद के मामले में सोरेन की विधानसभा सदस्यता समाप्ति के अनुरोध वाली अर्जी पर भारत निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर सबकुछ स्पष्ट करेंगे.

राजभवन में आधिकारिक सूत्र ने बताया कि राज्यपाल रांची लौट आए हैं. अभी तक उन्होंने कोई आदेश जारी नहीं किया है. भारत निर्वाचन आयोग ने अपना फैसला 25 अगस्त को राज्यपाल को भेज दिया था, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है. हालांकि, निर्वाचन आयोग के फैसले की अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अटकलें हैं कि आयोग ने मुख्यमंत्री को विधायक के तौर पर अयोग्य घोषित करने की सिफारिश की है.

सरकार ने हासिल किया विश्वासमत

इससे पहले सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत गठबंधन सरकार ने विधानसभा में बेहद आसानी से विश्चासमत पा लिया. इससे विधायकों की खरीद-फरोख्त के कारण राज्य में सरकार गिरने या बदलने को लेकर छाए संदेह के बादल छंट गए हैं और सोरेन की स्थिति मजबूत हुई है. बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में 48 विधायकों और एक निर्दलीय ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला. हालांकि, मतदान के दौरान भाजपा नीत एनडीए के सदस्य सदन से बाहर चले गए थे.

सीएम सोरेन ने बीजेपी पर लगाया आरोप

विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सोरेन ने कहा कि विश्वासमत की जरूरत इसलिए महसूस हुई क्योंकि झारखंड सहित गैर-बीजेपी शासित राज्यों में बीजेपी लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा अपनी सिफारिश राज्यपाल को भेजे जाने की खबरें मीडिया में आने के बाद 25 अगस्त से ही राज्य में अस्थिरता की स्थिति है लेकिन राज्यपाल अभी भी चुप हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के शिष्टमंडल ने उनसे चीजें स्पष्ट करने का अनुरोध किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि दो-तीन दिनों में ऐसा करेंगे. उसके बाद वह चुपके से दिल्ली चले गए.

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: दुश्मनों के विमान-हेलिकॉप्टर और ड्रोन चुटकियों में होंगे ध्वस्त, भारत की QRSAM मिसाइल का सेना ने किया सफल परीक्षण

Bihar Politics: इन चार फोटो के साथ प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, फिर डिलीट किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget