एक्सप्लोरर

आज रात 8 बजे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी का भी मिला साथ

बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 3 सीट पर जीत दर्ज की है. मरांडी ने हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद कहा कि हमारी सोच एक थी, सामान्य उद्देश्य को लेकर भले हम अलग लड़े लेकिन हमारा समर्थन पूरी तरह से है.

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज रात आठ बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. दावा पेश करने से पहले कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी की बैठक होगी. इस बैठक में गठबंधन के सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे. सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुना गया है.

सोरेन 27 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन को बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) का भी साथ मिला है. पार्टी ने कहा है कि नई सरकार को बिना शर्त समर्थन देंगे. इसी के मद्देनजर आज हेमंत सोरेन ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की.

हेमंत सोरेन ने मुलाकात के बाद कहा, ''जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है, राज्य में नई सरकार बनाने की क़वायद चल रही है. मैं बाबूलाल मरांडी जी के पास आया हूं उसकी वजह ये है कि चुनाव भले ही अलग अलग लड़े हैं लेकिन उद्देश्य एक ही रहा है, इस राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए हम साथ हैं. बाबूलाल वरिष्ठ नेता हैं और इन्हें सरकार का अनुभव है.''

वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''हमारी सोच एक थी, सामान्य उद्देश्य को लेकर भले हम अलग लड़े लेकिन हमारा समर्थन पूरी तरह से है.''

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम बीजेपी को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर देंगे

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता अभिषेक प्रसाद पिंटू ने बताया कि आज शाम सात बजे झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर तीनों गठबंधन सहयोगियों झामुमो, कांग्रेस और राजद के सभी विधायकों की बैठक होनी है. समझा जाता है कि इस बैठक में हेमंत सोरेन को औपचारिक तौर पर गठबंधन दल का नेता चुना जायेगा.

सोरेन ने कल रात में ही कहा था कि वह अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे. झारखंड विधानसभा चुनावों में जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को 1 सीट मिली है. यानि गठबंधन को 81 में से 47 सीटें मिली हैं. पिछले पांच साल तक सत्ता में रही बीजेपी को 25 सीट मिली है. जेवीएम ने तीन और आजसू ने दो सीट पर सफलता हासिल की है.

Jharkhand: कोई एकतरफा जीता तो कहीं हुई कांटे की टक्कर, जानें सबसे बड़ी और छोटी जीत के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget