एक्सप्लोरर

Jharkhand Results: चिदंबरम का बीजेपी पर हमला, बोले- 'हरियाणा में कमजोर हुए, महाराष्ट्र में अस्वीकृत हुए, झारखंड में हारे'

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में कमजोर हुए, महाराष्ट्र में अस्वीकृत हुए और झारखंड में हारे.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतों की गिनती जारी है. दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक के रुझानों में महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है. गठबंधन के पक्ष में आ रहे परिणाम के बाद कांग्रेस नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, ''हरियाणा में कमजोर हुए, महाराष्ट्र में अस्वीकृत हुए, झारखंड में हारे. 2019 में भाजपा की यही कहानी है.''

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने साथ ही कहा कि भारत के संविधान को बचाने के लिए सभी गैर बीजेपी दलों को कांग्रेस के साथ आकर रैली करनी चाहिए. ऐसे में साफ है कि पी चिदंबरम ने सभी गैर बीजेपी दलों को कांग्रेस के साथ आने का आमंत्रण दे दिया है.

अभी तक के रुझानों में बीजेपी को राज्य में तगड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है. साढ़े तीन बजे तक के यहां बीजेपी 25 सीटों पर आगे है जबकि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन 46 सीटों पर आगे है. आपको जानकारी दें कि राज्य में विधानसभा क 81 सीटें हैं और बहुमत के लिए यहां 41 सीटें चाहिए. ऐसे में यहां गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है.

रुझानों में बहुमत मिलने के बाद जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन अंतिम परिणाम में भी जीत को लेकर आश्वस्त है. इसी बीच गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री सीबू सोरने से मिले हैं. उन्होंने पिता से आशीर्वाद लिया. इसके बाद हेमंत सोरेन साइकिल चलाते हुए भी दिखे.

हेमंत सोरेन इस बार दो सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़े थे. रुझानों में वह दोनों ही सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं, प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व सीट से पीछे चल रहे हैं. बता दें कि झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 41 सीटों की जरूरत है. पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी 37 सीट जीतकर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) के साथ सरकार बनाई थी. AJSU को 2014 के विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज मिली है. 2014 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 19, कांग्रेस को 6 और अन्य को 6 सीटें मिली थी.

करेंट अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें-

Jharkhand Election Results LIVE: झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा-जनादेश का स्वागत करता हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन पर पूरी तरह रोक की मांग से सुप्रीम कोर्ट सहमत नहीं, उग्र भीड़ पर इस्तेमाल को लेकर SOP में स्थितियां की जा सकती हैं स्पष्ट
पैलेट गन पर पूरी तरह रोक की मांग से सुप्रीम कोर्ट सहमत नहीं, उग्र भीड़ पर इस्तेमाल को लेकर SOP में स्थितियां की जा सकती हैं स्पष्ट
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget