एक्सप्लोरर

अब झारखंड में भी बीजेपी ने गंवाई सत्ता, कांग्रेस- JMM गठबंधन की जबरदस्त जीत

Jharkhand election results: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के परिणाम आ चुके हैं और इस चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास भी बीजेपी के बागी सरयू राय से 15,000 से ज्यादा वोटों से हार गए हैं.

Jharkhand election results 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. सत्ताधारी बीजेपी के लिए बहुमत का आंकड़ा जुटाना दूर की कौड़ी साबित हुआ और पार्टी का 'अबकी बार 65 पार' का सपना फेल हो गया.

सूबे में 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 41 सीट की जरूरत है. इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 25 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. इस चुनाव में बीजेपी को 12 सीट का नुकसान होता दिख रहा है. 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 37 सीटों पर कब्जा जमाया था. आजसू पार्टी दो सीट पर जीत हासिल कर चुकी है.

जेएमएम 30 सीटों पर जीत चुकी है और उसकी सहयोगी कांग्रेस 16 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है. आरजेडी ने एक सीट पर कब्जा जमाया है. बता दें कि जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन कर चुनाव लड़ी हैं और इस तरह गठबंधन के हाथ 47 सीटें लग चुकी हैं जो बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा हैं. गठबंधन की तरफ से तय फॉर्मूले के मुताबिक, जेएमएम नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे. वहीं एनसीपी एक, जेवीएम तीन, सीपीआईएमएल एक और निर्दलीय दो सीट पर जीत हासिल कर चुके हैं. इस तरह सभी 81 सीटों को देखें तो ये परिणाम सामने आया है.

बीजेपी-25 कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी-47 जेवीएम-3 अन्य-6

वहीं 2014 के नतीजों पर नजर डालें तो बीजेपी-37 AJSU- 5 जेवीएम-8 जेएमएम- 19 कांग्रेस-6 अन्य- 6

वोट प्रतिशत को देखें तो झारखंड विधानसभा के चुनावी नतीजों को देखें तो बीजेपी का वोट शेयर 33.4 फीसदी रहा है और जेएमएम ने कुल 18.7 फीसदी वोट शेयर पर कब्जा जमाया है. कांग्रेस पार्टी ने 13.9 फीसदी वोट शेयर के साथ इस बार अपनी सीटों में अच्छा खासा इजाफा किया है. पार्टी ने इस बार 16 सीटें जीतीं जबकि 2014 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल की थी.

हेमंत सोरेन ने जताया आभार हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता का आभार जताया और कहा कि उनके लिए ये नए संकल्प का दिन है. हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हमारे लिए जनता की सेवा के लिए संकल्प का दिन है उन्होंने कहा कि आज राज्य में जो परिणाम आए हैं, वे हम सभी के लिए उत्साहजनक हैं. जनता का जनादेश स्पष्ट है. आज राज्य में आया जनादेश झारखंड के इतिहास में नया अध्याय साबित होगा. यह यहां मील का पत्थर साबित होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget