एक्सप्लोरर

Jharkhand Election Results: बीजेपी को भारी पड़ा आजसू से गठबंधन तोड़ना, 12 सीटों का सीधा नुकसान

Jharkhand Election Results: 2014 में बीजेपी ने आजसू के साथ मिलकर ही सरकार बनाई थी. बीजेपी को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि आजसू के पांच विधायक जीतने में कामयाब हुए थे.

Jharkhand Assembly Election Results 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव के जो रुझान सामने आ रहे हैं उससे साफ हो गया है कि राज्य में बीजेपी के हाथ से सत्ता जा रही है. महाराष्ट्र में सरकार बनाने में असफल होने के बाद झारखंड गंवाना बीजेपी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का अपने सहयोगी आजसू से सीटों पर सहमति नहीं बनने के चलते गठबंधन टूट गया था. रुझानों से मालूम चलता है कि आजसू के साथ गठबंधन टूटने का नतीजा बीजेपी को झारखंड की सत्ता गंवाकर भुगतना पड़ रहा है.

1 बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट से मुताबिक बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जेएमएम की अगुवाई वाले गठबंधन ने 42 सीटों पर बढ़त बना रखी है. झारखंड में बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है और महागठबंधन आसानी से सरकार बनाता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं बीजेपी की सहयोगी रही आजसू ने 51 सीटों पर चुनाव लड़ा था और वह दो सीटों पर आगे चल रही है.

लेकिन इन सबके बीच गौर करने वाली बात है कि बीजेपी राज्य में करीब 34 फीसदी वोट हासिल करते हुए दिखाई दे रही है. वहीं महागठबंधन 35 फीसदी वोट के साथ राज्य में सरकार बनाने के करीब पहुंच चुका है. इसके अलावा आजसू 8 फीसदी वोट राज्य में वोट शेयर के मामले में चौथे नंबर की पार्टी बनती हुई दिखाई दे रही है.

बीजेपी और आजसू के वोट शेयर को देखा जाए तो उससे लगता है कि अगर दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और हो सकती है. बीजेपी को आजसू के साथ नहीं होने की वजह से करीब 12 सीटों पर नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है. 2014 में बीजेपी ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि आजसू ने 5 विधायकों के साथ बीजेपी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

Jharkhand Election Results LIVE: महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन दोनों सीटों से आगे, सीएम रघुबर अपनी सीट से पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget