एक्सप्लोरर

झारखंड: बीजेपी ने लगाया अघोषित संपत्ति का आरोप, हेमंत सोरेन बोले- माफी मांगें या मानहानि के लिए तैयार रहें

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन के पास 500 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति है. इस पर सोरेन ने बीजेपी को 10 दिनों की मोहलत दी और कहा कि वह माफी मांगे या मानहानि के मुकदमें के लिए तैयार रहे.

रांची: किसी भी राज्य में चुनाव की सुगबुगाहट मात्र से ही सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियों का आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है. इसी से ये भी मान लिया जाता है कि राज्य में चुनाव जल्द ही शुरू होने वाला है. झारखंड में भी विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान होने में महज कुछ दिन ही बचे हैं ऐसे में राजनीतिक पार्टियों का आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

झारखंड की सत्ता में आने के बाद से ही बीजेपी लगातार मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को घेरने का काम कर रही है. चाहे वो जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संपत्ति को लेकर हो चाहे आदिवासियों पर जेएमएम की राजनीति के तरीके को लेकर हो. बीजेपी लगातार आक्रामक रुख में रही है और अब नया आरोप है कि हेमंत सोरेन की 500 करोड़ की अघोषित संपत्ति है.

दरअसल पिछले कुछ महीनों से बीजेपी की तरफ से ये लगातार आरोप लगाया जाता रहा है कि जेएमएम के हेमंत सोरेन के पास 100 करोड़ से ज्यादा की अघोषित संपत्ति है. अब चुनाव के नजदीक आने पर ये 100 करोड़ का आंकड़ा 500 करोड़ तक पहुंच गया. अभी तक बीजेपी ने आरोपों के साथ कुछ पुराने केस की फाइलों को भी सामने रखा था और अब नए आरोप के साथ दूसरे तथ्य पेश करने की बात कर रही है. हालांकि हेमंत सोरेन ने पूरे मामले में बीजेपी को 10 दिन की मोहलत देते हुए कहा है कि वो या तो बिना शर्त मांफी मांगे या फिर मानहानि के मुकदमे के लिए तैयार रहें.

वहीं जेएमएम प्रवक्ता विनोद पांडेय का कहना है कि ये आरोप प्रत्यारोप का समय नहीं है. बीजेपी झूठे बयान दे रही है. अगर सच में उनके पास सुबूत है तो हेमंत सोरेन को गिरफ्तार क्यों नहीं करती है. या तो इनकी व्यवस्था खराब है कि ये पकड़ नहीं पा रहे हैं या फिर ये झूठ बोल रहे हैं. ऐसे में अब ये तय करें कि ये लोग आखिर कर क्या रहे हैं. सारे आरोप बेबुनियाद हैं. हम इसपर कार्रवाई करेंगे.

बीजेपी के आरोप पर जेएमएम नोटिस भेज रही है तो वहीं बीजेपी इसके जवाब में 10 नोटिस भेजने की धमकी दे रही है. झारखंड में चुनाव नजदीक है और ऐसे में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का ये सिलसिला शुरू हो चला है लेकिन बीजेपी ने 500 करोड़ की गोटी फेंक कर जेएमएम को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

बीजेपी के 500 करोड़ के आरोप में कितनी सच्चाई है ये कहना तो मुश्किल है लेकिन इस तरह से वो से पहले विपक्षी पार्टियों पर दबाव बनाने में जरूर कामयाब हो सकती है. झारखंड में चुनाव होने में बहुत कम समय बचा हुआ है ऐसे में सभी पार्टियां साम, दाम, दंड और भेद अपना रही हैं. जाहिर है बीजेपी और जेएमएम इससे अछूते नहीं हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget