एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव- BJP का घोषणापत्र जारी, 20 लाख युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने का वादा

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के चुनाव-प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को यहां अपना घोषणापत्र जारी किया. 'झारखंड की समद्धि का संकल्प' नाम से जारी अपने घोषणापत्र में 'सबका साथ-सबका विकास' के मूल उद्देश्य के साथ गरीबों और गरीबी की बात की गई है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां घोषणापत्र को संकल्प पत्र के रूप में जारी करते हुए कहा, "संकल्प पत्र में बीजेपी ने सत्ता में वापसी के बाद अगले पांच साल की सरकार में किए जाने वाले विकास कार्यों का उल्लेख किया है. इसमें राज्यभर के लोगों से लिए गए सुझावों को भी सम्मिलित किया गया है. "

इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे. संकल्प पत्र में कहा गया है, "अगले पांच वर्षों में सरकार के विभिन्न कौशल कार्यक्रमों द्वारा कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से 20 लाख युवाओं को नौकरी के लिए तैयार किया जाएगा. स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये का झारखंड स्टार्टअप प्रमोशन और उद्यमिता का कायाकल्प फंड स्थापित किया जाएगा. "

SPG अधिनियम संशोधन विधेयक लोकसभा से पास, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

संकल्प पत्र में गरीबी मिटाना, 70 नए मॉडल स्कूलों की स्थापना, राष्ट्रीय जनजाति संस्थान की स्थापना, आदिवासी समुदाय को समृद्ध बनाना और किसान कल्याण को शामिल किया है. रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया है. पत्र में प्रत्येक जिले में दो मेगा कौशल केंद्र और प्रखंड स्तर पर आईटीआई, कौशल विकास केंद्र की स्थापना करने का वादा किया गया है, जबकि खेलों, प्रशिक्षकों और खेल प्रबंधन के प्रशिक्षण के लिए एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना करने की बात कही गई है.

कश्मीर के लिए सरकार के पास है बड़ा प्लान, विदेशी कंपनियां भी करेंगी निवेश

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को 60 साल की आयु के बाद पेंशन प्रदान करने का भी संकल्प पत्र में जिक्र किया गया है जबकि प्रदेश में महिलाओं के लिए उपयुक्त सरकारी सेवाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का वादा भी किया गया है. सहिया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों की समीक्षा के लिए एक समिति बनाकर तीन महीने के अंदर इस पर कार्रवाई करने का वादा भी किया गया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह एक घोषणापत्र मात्र नहीं है, यह संकल्प पत्र है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा. इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों की भी चर्चा की.

हरियाणा सरकार ने जारी किए आदेश, पुलिस थाने में मिला हुक्का तो नहीं होगी कर्मियों की खैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget