एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस और तमाम विरोध के बीच आज से होगी JEE मेन की परीक्षा 

परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक.परीक्षा आज से लेकर 6 सितंबर के बीच होगी. इस परीक्षा के लिए कुल 8.58 लाख छात्रों ने रजिस्टर किया है.

नई दिल्ली: जेईई-नीट परीक्षा को लेकर पूरे देश में मचे घमासान के बीच आज से जेईई मेन की परीक्षा होने वाली है. परीक्षा आज से लेकर 6 सितंबर के बीच होगी. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से परीक्षा करवाने को लेकर काफी विरोध हो रहा था. तमाम विपक्षी राजनीतिक पार्टियां छात्रों के स्वास्थ्य का हवाला देकर परीक्षा को टालने की मांग कर रही थीं. इसमें ममता बनर्जी, राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं का नाम है. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक.

शिक्षा मंत्री ने दी छात्रों और अभिभावकों को शुभकामनाएं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जो भी सुविधा की जरूरत पड़े जैसे यातायात और सुरक्षा जैसी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं.

ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने छात्रों को परिवहन के साधन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है. इसके अलावा आईआईटी के पूर्व छात्रों के एक समूह ने जरूरतमंद छात्रों को परीक्षा केन्द्र पहुंचने के लिये परिवहन के साधन मुहैया कराने के वास्ते एक पोर्टल लांच किया है. इस परीक्षा के लिए कुल 8.58 लाख छात्रों ने रजिस्टर किया है.

कोरोना की वजह से दो बार टाली गई थी परीक्षा

दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से इस परीक्षा को दो बार टाला जा चुका है. पहले यह परीक्षा मई में होने वाली थी जिसे टाल कर जुलाई कर दिया गया. उस वक्त ऐसा माना जा रहा था कि जुलाई तक स्थिति सामान्य हो जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसकी वजह से परीक्षा को फिर से टालना पड़ा. इसके बाद परीक्षा की तारीख 1 सितंबर से 6 सितंबर कर दी गई. अभी भी परीक्षा करवाने को लेकर विरोध किए जा रहे थे लेकिन काफी पैरेंट्स और छात्र परीक्षा करवाए जाने के पक्ष में भी थे.

केंद्रों पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी

परीक्षा को टालने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी डाली गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और परीक्षा पर रोक लगाने से मना कर दिया था. परीक्षा के दौरान छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर एनटीए ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर भी जारी किया. इसके तहत बताया गया कि किस तरह से परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे ने PM मोदी को लिखा लेटर, कर्नाटक के लिए की ये बड़ी मांग
खरगे ने PM मोदी को लिखा लेटर, कर्नाटक के लिए की ये बड़ी मांग
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CJP Protest Live: 'लोकतंत्र की आत्मा को खत्म कर दिया', आशुतोष रांका का चुनाव आयोग पर तंज
LIVE: 'लोकतंत्र की आत्मा को खत्म कर दिया', आशुतोष रांका का चुनाव आयोग पर तंज
ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, और कौन से दल अभिजीत दीपके के साथ?
ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, और कौन से दल अभिजीत दीपके के साथ?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget