एक्सप्लोरर

अहमद पटेल के खिलाफ लगे आरोप गंभीर, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो: जेडीयू

केसी त्यागी ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम काफी स्पष्ट हैं कि इससे कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए. कानून को अपने तरीके से काम करने दीजिए. अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए."

नई दिल्ली: सीएम नीतीश कुमारी की पार्टी जेडीयू ने शुक्रवार को गुजरात में गिरफ्तार दो आतंकवादियों के साथ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के कथित संबंधों के आरोप की 'स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच' कराने की मांग की. पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अहमद पटेल के विरुद्ध आरोप लगाए हैं, जो काफी गंभीर हैं. इसलिए हम स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी की इसमें संलिप्तता साबित होती है तो कानून को अवश्य अपना काम करना चाहिए.

केसी त्यागी ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम काफी स्पष्ट हैं कि इससे कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए. कानून को अपने तरीके से काम करने दीजिए. अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए." त्यागी ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब एक दिन पहले ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आतंकवाद-रोधी दस्ते की तरफ से भरूच से गिरफ्तार एक संदिग्ध आतंकवादी के तार कांग्रेस नेता पटेल से जोड़े थे. पटेल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

सीएम रुपाणी ने पत्रकारों को बताया था कि खुफिया ब्यूरो और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से पकड़ा गया मोहम्मद कासिम स्टिंबरवाला भरूच अस्पताल में काम करता था, जहां पटेल ट्रस्टी थे. संप्रग सरकार के हारने के बाद उन्होंने हालांकि इस्तीफा दे दिया था, लेकिन वह अभी भी अस्पताल का काम देखते हैं.

गुजरात एटीएस की तरफ से सूरत से पकड़े गए दो आतंकवादियों में से एक स्टिंबरवाला ने हाल ही में अंकलेश्वर स्थित सरदार पटेल अस्पताल और हृदय संस्थान से इकोकार्डियोग्राम तकनीशियन के पद से इस्तीफा दे दिया था. इस अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने में पटेल ने भूमिका निभाई थी.

अहमद पटेल इस अस्पताल को आधुनिक बनाने के शुरुआती समय में यहां के ट्रस्टियों में से एक थे और आधुनिक तकनीक से लैस यह अस्पताल पूरे भरूच जिले में एकमात्र हृदय सर्जरी का अस्पताल है. उन्होंने साल 2014 में इस अस्पताल के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया था. एटीएस ने दावा किया है कि पकड़े गए दोनों संदिग्ध आतंकवादी अहमदाबाद के खाड़िया क्षेत्र में यहूदियों के पूजा स्थल पर हमले की योजना बना रहे थे और यहां तक कि इसके लिए पर्याप्त योजना बना ली थी.

दोनों संदिग्धों में से एक मिर्जा सूरत अदालत में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रहा था और दूसरा अंकलेश्वर अस्पताल में तकनीशियन के तौर पर काम कर रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget