एक्सप्लोरर

Karnataka Election: कर्नाटक में JDS को लग सकता है बड़ा झटका, पार्टी के अल्पसंख्यक नेताओं ने की बैठक, किया ये फैसला

BJP-JDS Alliance: कर्नाटक में बीजेपी और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा की जेडीएस ने अगला विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है. साथ ही जेडीएस ने औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल होने का ऐलान भी किया.

BJP-JDS Alliance 2024: कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) पार्टी की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रहीं. बीजेपी से गठबंधन करने के बाद से पार्टी में अंदरूनी कलह मच गई है. कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं, जबकि कई और बड़े नाम इस्तीफा देने की तैयारी में हैं.

इसी कड़ी में जनता दल (सेक्युलर) पार्टी के अल्पसंख्यक नेताओं ने पार्टी के गठबंधन के फैसले और अपने आगे के भविष्य पर चर्चा करने के लिए रविवार (24 सितंबर) को बेंगलुरु में एक बैठक की. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में शामिल नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के एनडीए में शामिल होने के फैसले पर असंतोष जताया.

कार्यकर्ताओं से जानेंगे गठबंधन पर राय

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक की अध्यक्षता जद (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष एनएम नबी ने की. बैठक में पार्टी प्रवक्ता नूर अहमद, मोहिद अल्ताफ और नसीर उस्ताद सहित कई अन्य नेता शामिल हुए. इस बैठक में नेताओं ने यह तय किया कि पार्टी में बने रहने या इस्तीफा देने पर कोई भी निर्णय लेने से पहले वे सभी पार्टी के अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं से राय लेंगे. इसके लिए कर्नाटक के हर जिलों का दौरा किया जाएगा और वहां अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं से इस पर बात की जाएगी. कुछ समय बाद एक और बैठक की जाएगी. कार्यकर्ताओं की राय जानने के बाद ही ये सभी नेता पार्टी छोड़ने या इस्तीफा देने पर फैसला करेंगे.

उपाध्यक्ष पहले ही दे चुके हैं अपना इस्तीफा

इससे पहले रविवार को ही जेडीएस के कर्नाटक उपाध्यक्ष सैयद शैफुल्ला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा था, “जेडी (एस) ने एक ऐसी पार्टी से हाथ मिलाया है जो समुदायों और जाति के बीच दरार पैदा करती है. पार्टी में धर्मनिरपेक्ष नेता इस कदम का विरोध कर रहे हैं."

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) ने शुक्रवार (22 सितंबर 2023) को कर्नाटक में भाजपा के साथ गठबंधन की घोषणा की और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने का ऐलान भी किया. जद (एस) नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद यह घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें-

'राहुल गांधी की हिम्मत नहीं मेरे सामने खड़े होने की', कांग्रेस सांसद पर और क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget