एक्सप्लोरर

Jashn-e-Rekhta: गुलज़ार ने उर्दू की लिपि को बचाने की जरूरत बताई

नई दिल्ली: उर्दू को गीतों की जुबां में सजाने वाले मशहूर गीतकार गुलज़ार ने आज उर्दू की लिपि को बचाए जाने की जरूरत बताई. यहां ‘जश्न-ए-रेख्ता’ के उद्घाटन सत्र में उन्होंने यह बात कही. इसी सत्र में रेख्ता फाउंडेशन की ओर से उर्दू जुबां को ऑनलाइन सीखने के लिए एक वेबसाइट ‘आमोजि़श डॉट कॉम’ शुरू की गई है.

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित गुलज़ार ने कहा, ‘‘उर्दू की लिपि छोटी होती जा रही है. इसकी रवायत को जारी रखना जरूरी है.’’ इस अवसर पर ‘जश्न-ए-रेख्ता’ का आयोजन करने वाले रेख्ता फाउंडेशन के संस्थापक संजीव सर्राफ ने ‘आमोजि़श डॉट कॉम’ का भी उद्घाटन किया. इसके माध्यम से फाउंडेशन लोगों को उर्दू जुबां और लिपि सीखने का ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा.

उर्दू जुबां को ‘गरीबी में नवाबी का मजा देने वाली’ भाषा बताते हुए गुलज़ार ने कहा कि उर्दू सिर्फ तहज़ीब नहीं है. यह अपने आप में एक सभ्यता है. बहुत मामूली रूप में शुरू हुई इस जुबां के पास आज की तारीख में अपना पूरा एक मुल्क पाकिस्तान है. यह निरंतर बदल रही है. आज के दौर में यह 18वीं या 19वीं सदी के स्वरूप में नहीं बोली जाती है.

उन्होंने कहा कि भारत में जहां यह हिंदुस्तानी है जो यहीं की भाषाओं के साथ सज-संवर रही है. वहीं पाकिस्तान में भी इस पर सिंधी, पश्तो और पंजाबी जुबां का असर पड़ रहा है. लेकिन इसकी लिपि को वास्तव में बचाए जाने की जरूरत है.

‘जश्न-ए-रेख्ता’ के उद्घाटन सत्र में जाने-माने सरोद वादक अमज़द अली खान भी शामिल हुए. खान ने कहा, ‘‘उर्दू किसी मज़हब की जुबां नहीं है. यह हिंदोस्तां की जुबां है.’’ उन्होंने गुलज़ार को भी ‘आज का गालिब़’ बताया.

इस अवसर पर सर्राफ ने कहा कि रेख्ता ने उर्दू को बचाए रखने का बीड़ा उठाया है और इसकी वेबसाइट पर वर्तमान में शायरों की संख्या 1,700 से बढ़कर 2,300 हो गई है. उसकी साइट के ई-पुस्तक खंड पर उपलब्ध किताबों की संख्या करीब 23,000 हो गई है. इस मौके पर रेख्ता फाउंडेशन ने अपना नया लोगो भी जारी किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में वोटर लिस्ट से 30 नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग
हैदराबाद में वोटर लिस्ट से 30 नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग
अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, मरीन ड्राइव के पास हाथ में थीं तख्तियां
अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, मरीन ड्राइव के पास हाथ में थीं तख्तियां
कांग्रेस में लौटें ममता, बंगाल में पार्टी उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस में लौटें ममता, बंगाल में उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार: अधीर रंजन
'खेला शुरू हो गया है 2029 का इंतजार...', ममता बनर्जी ने BJP को लेकर की भविष्यवाणी
'खेला शुरू हो गया है 2029 का इंतजार...', ममता बनर्जी ने BJP को लेकर की भविष्यवाणी

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget