एक्सप्लोरर

जन मन धन: स्वामी रामदेव बोले- इस देश में टैक्सपेयर को जितना सम्मान मिलना चाहिए, उतना नहीं मिला

Jan Man Dhan: रामदेव ने कहा कि इस देश में टैक्सपेयर को जितना सम्मान मिलना चाहिए, उतना नहीं मिला है. जिनता सम्मान उद्योगपति को मिलना चाहिए, उतना नहीं मिला है.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने शनिवार को देश का आम बजट पेश कर दिया है. अब आम जनता को बजट की बारीकियां समझाने और सरकार और विपक्ष के दावों को जनता की अदालत में पहुंचाने के लिए एबीपी न्यूज़ एक खास कार्यक्रम 'जन मन धन' लेकर आया है. इस कार्यक्रम में आज तमाम बड़े नेताओं ने शिरकत कर अपनी बात रखी. इसके अलावा योगगुरु स्वामी रामदेव ने भी बजट को लेकर अपना पक्ष रखा. रामदेव ने कहा कि इस देश में टैक्सपेयर को जितना सम्मान मिलना चाहिए, उतना नहीं मिला है. इसके अलावा जिनता सम्मान उद्योगपतियों को मिलना चाहिए, उतना उन्हें भी नहीं मिला है.

योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत को आगे ले जाने वाला बजट दिया है. लेकिन जन आकांक्षाएं अधिक हैं इसलिए ज्यादा प्रयास करने होंगे. देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें और अधिक कड़े कदम उठाने पड़ेंगे.

मैं स्वदेशी के पक्ष में हूं- रामदेव

रामदेव ने कहा, ''गांव, गरीब और किसान को लक्ष्य बनाकर बजट पेश किया गया है. मोदी जी की नीयत अच्छी है और यह अच्छा बजट देने की कोशिश है.'' उन्होंने कहा कि ''FDI का स्वागत है लेकिन मैं सभी तरह की FDI का पक्षधर नहीं हूं. मैं स्वदेशी के पक्ष में हूं. पीएम मोदी भी कई विदेशी संधियों से बंधे हैं इसलिए उनका पक्ष भी समझना होगा. हमारा देश बाजार नहीं एक परिवार है.''

इनकम टैक्स स्लैब को लेकर रामदेव ने कहा कि ''मैं बचतवादी सोच का पक्षधर हूं. लेकिन मात्र खर्च करने से देश आगे नहीं बढ़ेगा, न ही मात्र बच करने से. इसलिए हमें प्रोडक्टिविटी पर फोकस करना होगा.'' बता दें कि शनिवार को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया. इसके साथ ही ये लोगों पर छोड़ा है कि वो या तो बदले टैक्स स्लैब के साथ कर चुकाएं या फिर पुरानी व्यवस्था के साथ रहें. क्योंकि नई व्यवस्था में बचत पर छूट ना मिलने की शर्त भी जोड़ दी गई है.

हमें दूसरों पर निर्भरता कम करनी होगी- रामदेव

रामदेव ने कहा कि ''भारत की अर्थव्यवस्था को और अच्छा बनाने के लिए हमें दूसरों पर निर्भरता कम करनी होगी. सऊदी, मलेशिया, चीन पर निर्भरता कम करनी होगी. अर्थव्यवस्था पर भारत का नियंत्रण जरूरी है.'' उन्होंने कहा, ''सरकार की सोच अच्छी है, लेकिन यह सब सरकार के भरोसे नहीं होगा, देश के लोगों को कुछ कदम उठाने होंगे. देश के लोग अर्थव्यवस्था बनाते हैं. यह काम सरकार का नहीं है.'' रामदेव ने कहा कि ''इस देश में टैक्सपेयर्स को जितना सम्मान मिलना चाहिए उतना नहीं मिल पाता है. उद्योगपतियों को भी सम्मान नहीं मिल पाता है. लोग उद्योगपतियों के बड़े घर देखकर सोचते हैं कि ये गरीबों का खून चूसकर बड़ा बना है. देश में इस सोच को बदलना होगा.''

बजट आने के बाद बाजार में गिरावट और खराब अर्थव्यवस्था को लेकर पूछ गए सवाल पर रामदेव ने कहा, ''देश के बारे में बात करना आसान है, लेकिन देश चलाना आसान नहीं है. सरकार के पास लिमिटेड सोर्स हैं. जो लोग बजट की आलोचना कर रहे हैं उनसे एक वैकल्पिक बजट मांगिए. देश के लोगों की भी 5 ट्रिलियन इकॉनमी के लिए मेहनत करनी होगी.''

बाबा रामदेव ने कहा, ''मैं उपभोक्तावाद का पक्षधर नहीं हूं. जिनती सेविंग होगी उतना बेहतर है. प्रकृति की रक्षा करनी होगी. बजट में इसका भी ख्याल रखा गया है.'' इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि मैं सेविंग के पक्ष में हूं. सेविंग करने से सस्टेनेबल ग्रोथ होती है. मैं उपभोक्तावादी नहीं हूं और न ही मैं इसका पक्षधर हूं. केवल खर्च और बचत से देश आगे नहीं बढ़ेगा.

कुछ लोगों के हाथ में देश की अधिकतर संपत्ति- रामदेव

स्वामी रामदेव ने कहा कि कुछ लोगों के हाथ में देश की अधिकतर संपत्ति है. डीजल, पेट्रोल, कोयला हमारे देश में है. हमें अपने देश की प्राकृतिक संपदाओं का ठीक से इस्तेमाल करना चाहिए. पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पूंजी खाड़ी के देशों में जाताी है, इसकी बचत हो सकती है. चीन से भी हम काफी आयात करते हैं, अगर आत्मनिर्भर होंगे तो यह नहीं होगा. हमें विकासवादी सोच को आगे ले जाना पड़ेगा.

शरजील इमाम जैसे लोग पूरी कौम को बदनाम करते हैं- स्वामी रामदेव

रामदेव ने कहा, ''मैं बोलने की और धार्मिक आजादी का पैरोकार हूं, लेकिन ये समाज के मान्य लोगों की जिम्मेदारी है कि वे देश में एकता का माहौल बनाएं.'' उन्होंने कहा कि ''इस देश के 99% मुसलमान देशभक्त हैं. लेकिन शरजील इमाम जैसे चंद लोग खड़े होकर पूरी कौम को बदनाम करते हैं. ऐसे ही कोई एक सराफिरा हिंदू आ जाता है तो भगवा आतंकवाद का टैग लगा दिया जाता है.''

बाबा रामदेव ने कहा कि मैं अर्थशास्त्र और राजनीति जानता हूं. देश के बारे में बात करना और देश चलाना अलग-अलग बात है. मैं विपक्षी दलों से कहना चाहता हूं कि सरकार के पास लिमिटेड सोर्स हैं. प्राकृतिक संशाधनों पर सरकार का नियंत्रण है. इसका इस्तेमाल कर बाहर जो पैसा जा रहा है उससे बचा सकता हैं. सरकार को एक और काम करना चाहिए कि चाहे व्यक्ति किसी भी विचारधारा का हो उसके बिजनेस का सम्मान करना चाहिए. मेरी ये सरकार से अपील है. आने-वाले समय में और अधिक भरोसा कायम करना होगा. बाहर के देशों में मैंने देखा है कि उद्यमिता को सम्मान मिलता है चाहे किसी भी सोच का हो.

यह भी पढ़ें-

जन मन धन: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा- अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस हुआ, लेकिन दवा बुखार की दी गई

जन मन धन: अनुराग ठाकुर बोले- बजट में पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का रोडमैप, किसान-युवा मजबूत होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget