एक्सप्लोरर

जम्मू: शोपियां में भी आर्मी कैंप पर फायरिंग, सुंजवां में रोहिंग्या शरणार्थियों के इलाके से आए थे आतंकी

रोहिंग्या शरणार्थियों वाले इलाके से ही आतंकी आर्मी कैंप में घुसे थे. इस बस्ती में काफी रोहिंग्या परिवार रह रहे हैं और यहां इन परिवारों से कैंप की दीवार की दूरी महज कुछ मीटर है.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में सुंजवां आर्मी कैंप पर आतंकियों के हमले के बाद कल शोपियां में भी आतंकियों ने फायरिंग की है. हालांकि इस फायरिंग में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. वहीं सुंजवां हमले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैंप के बेहद करीब बसे रोहिंग्या शरणार्थियों के इलाके से ही आतंकी आए थे. क्या सुंजवां आर्मी कैंप हमले रोहिंग्या शरणार्थी की कोई भूमिका है? दरअसल सुंजवां आर्मी कैंप के बेहद करीब मौजूद रोहिंग्या शरणार्थियों की एक बस्ती का पता चला है. रोहिंग्या शरणार्थियों वाले इलाके से ही आतंकी आर्मी कैंप में घुसे थे. इस बस्ती में काफी रोहिंग्या परिवार रह रहे हैं और यहां इन परिवारों से कैंप की दीवार की दूरी महज कुछ मीटर है.  रोहिंग्या मुसलमानों का ये इलाका आर्मी कैंप से करीब 500 मीटर ही दूर है. कैसे हो गई इतनी बड़ी चूक? भारत सरकार हमेशा रोहिंग्याओं का मुद्दा उठाती रही है. ऐसे में ये चूक कैसे हो गयी कि इन्हीं रोहिंग्या परिवारों को इसी ब्रिगेड के दीवार से कुछ ही मीटर पर बसने की इजाजत दी गयी और ये यहां रह रहे हैं ये अपने आप में सुरक्षा पर बड़े सवाल हैं. आतंकी हमले में हो सकती है शरणार्थियों की भूमिका दरअसल एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले में रोहिंग्या शरणार्थियों की भूमिका हो सकती है. सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया है कि हो सकता है कि इस हमले को अंजाम देने से पहले इन्हीं कुछ रोहिंग्या परिवारों में वो जो चार आतंकी शामिल थे और इन्हीं लोगों में से किसी ने उस कैंप तक पहुंचने में मदद की हो. हालांकि आतंकी हमले में वाकई इनकी भूमिका है या नहीं ये तो जांच का विषय है. लेकिन रोहिंग्या मुसलमानों पर शक की सुई घूमने की वजह उनका इतिहास है. कौन हैं रोहिंग्या शरणार्थी? रोहिंग्या शरणार्थी म्यांमार से भाग कर भारत आए हैं. म्यांमार ने इनकी नागरिकता का अधिकार छीन लिया है. म्यांमार में बौद्ध और रोहिंग्या मुसलमानों में संघर्ष चल रहा है. रोहिंग्या मुसलमानों का एक आतंकी गुट भी है, जो म्यांमार की सेना के खिलाफ हमले करता है. एक अनुमान के मुताबिक म्यांमार से भाग कर करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमान भारत आ चुके हैं. सिर्फ जम्मू में ही 10 हजार से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान बस चुके हैं. यह भी पढ़ें- मोहन भागवत का विवादित बयान, कहा- ‘सेना से पहले 3 दिन में RSS के लोग तैयार हो जाएंगे’ ओमान में पीएम मोदी: मस्कट में आज शिव मंदिर और सुल्तान कबूस ग्रैंड मस्जिद जाएंगे ओमान में पीएम मोदी ने कहा, बुलंदी के साथ हो रहा है नए भारत का निर्माण त्रिपुरा चुनाव: बीजेपी के घोषणापत्र में एसईजेड और नौजवानों को स्मार्टफोन का वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Mumbai Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन आज, दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशन बंद
LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन आज, दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशन बंद
कैसी है भारतीय पायलट स्मित माछर की तबीयत? जानें हेल्थ अपडेट
कैसी है भारतीय पायलट स्मित माछर की तबीयत? जानें हेल्थ अपडेट
PM मोदी ने बापू को राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धाजंलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद
PM मोदी ने बापू को राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धाजंलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
Embed widget