एक्सप्लोरर

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पिछले पांच दिनों से बंद, कश्मीर में हो सकती है ज़रूरी सामानों की किल्लत

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जम्मू श्रीनगर हाईवे पर ट्रैफिक बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है.

जम्मू: ख़राब मौसम के चलते पिछले पांच दिनों से बंद पड़े जम्मू-श्रीनगर हाईवे को यातायात के लिए अब तक खोला नहीं जा सका है. सूत्रों की मानें तो इस हाईवे पर पिछले पांच दिनों से कश्मीर ज़रूरी सामान ले जा रहे करीब 2000 ट्रक फंसे हुए हैं.

सूत्रों की मानें तो ख़राब मौसम के चलते पिछले पांच दिनों से बंद पड़े जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे की वजह से श्रीनगर में ज़रूरी वस्तुओं की किल्लत हो सकती है. जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर करीब 2000 ट्रक और टैंकर फंसे हुए हैं. जिनमें से अधिकतर में ज़रूरी सामान जैसे एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल भी शमिल है. यह ट्रक जम्मू श्रीनगर हाईवे पर नाशरी, चेनानी, कुद, उधमपुर और नगरोटा के पास मार्च 27 से फंसे हुए हैं. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर परिवहन निगम की कुछ बसें, जो यात्रियों को जम्मू से श्रीनगर ले जा रही थी, वो भी हाईवे पर फसी हुई हैं. दरअसल, जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रामबन ज़िले में दलवास इलाके में भारी भूस्खलन के चलते हाईवे को बंद किया गया था जिसे अब तक नहीं खोला जा सका है.

सूत्रों की मानें तो हाईवे बंद होने का सबसे अधिक असर श्रीनगर में रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली चीज़ों पर पड़ा है. पांच दिन से सप्लाई न मिल पाने के कारण न केवल गैस, पेट्रोल और डीज़ल बल्कि खाने पीने की ज़रूरी वस्तुओं की किल्लत शुरू हो गयी है.

वहीं, ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जम्मू श्रीनगर हाईवे पर ट्रैफिक बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है. रामबन के पास एक सड़क के करीब 500 मीटर के हिस्से के बह जाने के कारण इस काम में दिक्कतें आ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget