जम्मू पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा
जम्मू पुलिस ने शहर के नवाबाद थाना क्षेत्र से वाहन चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इस गिरोह के तीन लोगों को दबोचा है. पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने चार चोरी के वाहन भी बरमाद किए हैं.

जम्मू: जम्मू पुलिस ने शहर से गाड़ियां चोरी कर पड़ोसी राज्यों में बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा है साथ ही इनसे चोरी किए गए चार वाहन भी बरामद किए हैं.
जम्मू पुलिस ने शहर के नवाबाद थाना क्षेत्र से वाहन चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इस गिरोह के तीन लोगों को दबोचा है. पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने चार चोरी के वाहन भी बरमाद किए हैं. इन चार वाहनों में दो वाहन नवाबाद थाना क्षेत्र से चुराए गए थे, जबकि दो अन्य वाहन शहर के दूसरे हिस्सों से चुराए गए थे.
CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
जम्मू की एसपी सिटी नार्थ पी.डी नित्या ने जानकारी दी कि 25 फरवरी को नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक शख्स ने अपने वाहन चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जम्मू पुलिस ने उस इलाके के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया जिस इलाके से यह कार चोरी हुई थी.
आरोपी ने कबूला गुनाह
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने राजौरी जिले के सुंदरबनी के यशवीर सिंह को पूछताछ के लिए दबोच लिया और यशवीर से की गई पूछताछ के दौरान उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया. इसके साथ ही उसने अपने कुछ और साथियों के नाम भी बताए और चोरी किए गए वाहनों को कहां छुपाया था इस बारे में भी पुलिस को जानकारी दी.
दूसरे राज्यों में बेचता था वाहन
यशवीर की जानकारी पर पुलिस ने इस गिरोह के तीन अन्य लोगों को काबू कर लिया और चोरी किए गए चार वाहन भी बरामद किए. पूछताछ में यशवीर ने यह भी बताया है कि वह यह वाहन चोरी कर पड़ोसी राज्यों में बेचता था.
ये भी पढ़ें
जम्मूः पिता पर लगा 10 साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, समाज सेवी संगठन ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत दिल्ली: आयुष्मान योजना की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में चार गिरफ्तार





















