एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, इस साल अबतक 103 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में अबतक करीब 103 आतंकियों को ढेर किया गया है. वहीं सेना के 62 जवान शहीद हुए हैं. साल 2018 में घाटी में 257 आतंकी मारे गए थे. 2018 में 91 जवान शहीद हुए थे.

जम्मू: जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सफाया जारी है. शोपियां इलाके में मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकवादी मार गिराए हैं. आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला बोला था, जिसके बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए दो आतंकियों को मार गिराया. गौरतलब है कि इस साल अब तक घाटी में 103 आतंकवादी मारे जा चुके हैं. मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद  शोपियां के चित्रगाम इलाके में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला कर दिया था. जिसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग की और दो आतंकियों को ढेर कर दिया. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. 2019 में अबतक करीब 103 आतंकी ढेर गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में अबतक करीब 103 आतंकियों को ढेर किया गया है. वहीं सेना के 62 जवान शहीद हुए हैं. साल 2018 में घाटी में 257 आतंकी मारे गए थे. 2018 में 91 जवान शहीद हुए थे. सुरक्षा बलों का निशाना बने इन 103 आंतकवादियों में 23 विदेशी आतंकवादी भी शामिल हैं. हालांकिअच्छी-खासी संख्या में नए आतंकवादियों की भर्ती सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का सबब बना है. अधिकारियों ने बताया कि इस साल 2019 में 31 मई तक 103 आतंकी मारे गए, जिनमें 23 विदेशी और 78 स्थानीय आतंकी शामिल हैं. मारे गए आतंकवादियों में सबसे ज्यादा संख्या शोपियां से है, जहां 16 स्थानीय आतंकियों समेत 25 आतंकवादी मारे गए. पुलवामा में 15अवंतीपुरा में 14 और कुलगाम में 12 आतंकी मारे गए. इस साल जिन आतंकियों का घाटी से खात्मा हुआ हैउनमें अलकायदा से जुड़े आतंकी गुट अंसार गजवात-उल-हिंद का प्रमुख जाकिर मूसा जैसे टॉप कमांडर शामिल हैं. हालांकि दक्षिण कश्मीर के इन अति संवेदनशील क्षेत्रों से युवाओं के विभिन्न आतंकी समूहों में शामिल होने का सिलसिला भी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि मार्च महीने से 50 युवक अनेक आतंकी संगठनों में शामिल हो चुके हैं. यह भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से हाहाकार, 30 से ज्यादा लोगों की मौत पहाड़ों पर बारिश से आफत: उत्तराखंड के चमोली और अल्मोड़ा में बादल फटने से 2 लापता, एक की मौत आज सियाचिन जाएंगे राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री बनने के बाद पहले सैन्य ठिकाने की यात्रा पीएम मोदी ने पत्र लिखकर वीरू देवगन के निधन पर जताया दुख, बेटे अजय ने कहा- शुक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget