एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Attack: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के 2 हमले, CRPF जवानों और गैर कश्मीरियों पर फायरिंग, 1 जवान शहीद, कई घायल

श्रीनगर के लाल चौक के मैसूमा इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के दो जवानों को गोली मार दी. इन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से एक जवान की जान चली गई है.

जम्मू-कश्मीर में कुछ ही घंटों के भीतर दो आतंकी हमले हुए हैं, जिसके चलते घाटी दहल गई है. पहला हमला श्रीनगर के लाल चौक के मैसूमा इलाके में हुआ, जहां आतंकियों ने सीआरपीएफ के दो जवानों को गोली मार दी. इन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से एक जवान की जान चली गई है. इलाके में आतंकियों की घेराबंदी के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल भी हुए हैं. 

इसके साथ ही एक अन्य हमला पुलवामा के लजुराह गांव में हुआ है. जहां आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरियों पर गोलीबारी की. इस आतंकी हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में जुटी है. 

आतंकी हमले पर पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ जवान के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. घायल जवान के लिए प्रार्थना है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं.

इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास के गांव में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया. रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सतर्क सुरक्षाबलों द्वारा हथियारों की खेप की समय पर बरामदगी ने केंद्र शासित प्रदेश में शांति प्रक्रिया को बाधित करने के ‘‘दुश्मन के नापाक मंसूबों’’ को विफल कर दिया.

प्रवक्ता ने बताया कि हवेली तहसील के नूरकोट गांव में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला. उन्होंने बताया कि बरामद किये गये हथियार और गोला-बारूद में दो एके-47 राइफल के साथ दो मैगजीन तथा 63 गोलियां, एक 223 बोर की एके आकार की बंदूक, उसकी दो मैगजीन तथा 20 गोलियां और एक चीनी पिस्तौल शामिल है.

पाकिस्तान का नाम लिए बिना प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में शांति प्रक्रिया को बाधित करने के दुश्मन के नापाक मंसूबों को एक बार फिर सतर्क सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है.’’ अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर रविवार देर शाम अभियान चलाया गया, हालांकि इस दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का कंधा हुआ डिस्लोकेट, जेजे अस्पताल में होगी सर्जरी

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान-श्रीलंका में गहराया संकट, पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की बैठक, पड़ोस के मौजूदा हालात पर चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget