एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: पुलिस और सेना के तलाशी अभियान में मिले दो IED, और भी छिपे होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

Indian Army Search Operation in J&K: भारतीय सेना को आशंका है कि वोधपुरा जंगल के सामान्य क्षेत्र में और आईईडी या आतंकवादी छिपे हो सकते हैं इसलिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के वोधपुरा जंगल से भारतीय सेना को दो आईईडी बरामद हुए हैं. सेना और हंदवाड़ा पुलिस यहां एक ज्वॉइंट सर्च ऑपरेशन चला रही है, जिसमें आईईडी बरामद किया गया है. सोमवार (17 जुलाई) की सुबह एनएच 701 के पास वोधपुरा रिज में तलाशी अभियान के दौरान 5 से 7 किलोग्राम के दो आईईडी मिले हैं. सेना और पुलिस की इस कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई.

सूत्रों के मुताबिक, आज तड़के सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. बताया गया कि 5 से 7 किलोग्राम के अत्याधुनिक 2 आईईडी को जंगल में छिपाया गया था. टीम ने तुरंत पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ क्षेत्र की घेराबंदी कर दी. बस डिटेक्टर और आर्मी डॉग से लैस सेना की ट्रेंड विस्फोटक पहचान टीम ने आईईडी की पहचान की.  इसके अलावा, बम निरोधक टीम ने आईईडी का नियंत्रित विस्फोट किया, जिससे वे सुरक्षित हो गए.

सेना और पुलिस का ज्वॉइंट सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय सेना और हंदवाड़ा पुलिस के जवानों ने वोधपुरा जंगल में फिर से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. सेना को आशंका है कि वोधपुरा जंगल के सामान्य क्षेत्र में और आईईडी या आतंकवादी छिपे हो सकते हैं. हालांकि, इस घटना में किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

कठुआ में मोर्टार का जंग लगा गोला मिला
इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मोर्टार का जंग लगा गोला मिला था. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर शाम सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने सीमा चौकी चडवाल इलाके में जारी निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में मोर्टार का जंग लगा गोला बरामद किया.

अधिकारियों के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट कर मोर्टार के गोले को नष्ट कर दिया. उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें:

Jammu Kashmir: 'पाक की खुफिया एजेंसी ISI के लिए कर रहे थे काम', 3 अधिकारी सस्पेंड, UAPA के तहत चलेगा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget