एक्सप्लोरर

Shopian Encounter: सेना ने लिया 5 जवानों की शहादत का बदला, पिछले 24 घंटों में ढेर किए 5 आतंकी

Shopian Encounter: पुलिस ने बताया है कि आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सुरक्षाबलों ने हमारे पांच जवानों की शहादत का बदला ले लिया है. यहां शोपियां (Shopian) में आज एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों (Terrorist) को ढेर कर दिया है. इनमें से एक आतंकी की पहचान गांदरबल के मुख्तार शाह के रूप में हुई है, जिसने बिहार के एक रेहड़ी वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या कर दी थी.

आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि शोपियां मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के हैं. फिलहाल दो आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है. पुलिस ने बताया है कि आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

कल मारे गए थे दो आतंकी

बता दें कि कल अनंतनाग और बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे. हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था. आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

कल शहीद हुए थे पांच जवान

घाटी में आतंकी फिर से सिर उठा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से आतंकी लगातार घाटी के अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं या फिर सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे हैं. कल पुंछ के सूरनकोट एलओसी से सटे इलाके में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी. घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई, जिसके बाद सेना के एक JCO और 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान वह शहीद हो गए.

कहां के रहने वाले थे शहीद जवान?

  • नायब सूबेदार जसविंदर सिंह(जेसीओ)- पंजाब के कपूरथला जिले के माना तलवंडी गांव के रहने वाले थे.
  • नायक मनदीप सिंह- पंजाब के गुरदासपुर जिले के चाल्हा गांव के रहने वाले थे.
  • सिपाही गज्जन सिंह- पंजाब के रोपड़ जिले के पंचन्द्रा गांव के रहने वाले थे.
  • सिपाही सरज सिंह- यूपी के शाहजहांपुर जिले के अख्तयारपुर धवकल गांव के रहने वाले थे.
  • सिपाही वैशाख एच- केरल के कोल्लम जिले के ओदानवट्टम गांव के रहने वाले थे.

जवानों के साथ-साथ आम लोगों को निशाना बना रहे हैं आतंकी

आतंकवादियों के घाटी में खौफ फैलाने का ये नया हथकंडा है. दहशत की बिसात पर अब वो देश के जवानों और नेताओं के साथ-साथ आम लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं और उनमें भी गैर मुस्लिमों की पहचान करके उनको मारा जा रहा है. आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंक का तेजी से सफाया जरूर हुआ था, लेकिन इस साल बदली हुई रणनीति से आतंकवाद फिर पैर फैलाने की कोशिश कर रहा है.

2021 के इन 10 महीनों में घाटी में 103 आतंकी हमले हो चुके हैं, जिसमें 22 आम नागरिकों की मौत हुई है. जबकि 30 जवान शहीद हुए, इसके साथ ही हमारे जांबाज जवानों ने 134 आतंकियों को भी ढेर किया है.

यह भी पढ़ें-

महबूबा बोलीं- ‘खान’ सरनेम की वजह से आर्यन बना निशाना, वकीलों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

Lakhimpur Kheri: हिंसा में मारे गए किसानों के लिये ‘अंतिम अरदास’ आज, लखीमपुर खीरी जाएंगी प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget