एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

पिछले साल जम्मू-कश्मीर में 614 आतंक से जुड़ी घटनाएं देखने को मिली थी. इस दौरान 38 नागरिकों और 91 जवानों की मौत हो गई थी वहीं 257 आतंकियों को मार गिराया गया था.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के रत्नीपुरा इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए. वहीं एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. एक अन्य आतंकी के इलाके में अभी भी मौजूद होने की आशंका है. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी मिलने के बाद रत्नीपोरा इलाके में रात के समय तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया. जैसे ही घेराबंदी कड़ी की गई आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

सुरक्षाबलों ने उस मकान को भी उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे हुए थे. शहीद हुए जवानों की पहचान 50 राष्ट्रीय रायफल के हवलदार बलजीत और 10 पैरा के नायक सनीद के रूप में हुई है.

वहीं मुठभेड़ की खबर फैलते ही युवाओं ने अभियान को बाधित करने के लिए सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष शुरू कर दिया. जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. जम्मू क्षेत्र के बनिहाल और कश्मीर घाटी के बीच रेल सेवाओं को भी एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है.

इससे पहले रविवार को कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए थे. पांचों केलम गांव में मारे गए. आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने केलम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों की घेराबंदी कड़ी की गई, तभी उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

आपको बता दें कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर में 614 आतंकी घटनाएं देखने को मिली थी. इस दौरान 38 नागरिकों और 91 जवानों की मौत हो गई थी वहीं 257 आतंकियों को मार गिराया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget