एक्सप्लोरर

J&K टेरर फंडिंग मामले में NIA आज कोर्ट में पेश करेगी तीसरा आरोप पत्र, हुए कई बड़े खुलासे

आरोप पत्र में खुलासा किया गया है कि आसिया अंद्राबी हाफिज सईद और उनकी दोनों पत्नियों उम्मी तला और नूर जहां से भी फोन पर संपर्क में रहती थीं. इतना ही नहीं आशिया अपने दोनों बेटों को जो पैसा भेजती थी, वह पैसा आतंक के नाम पर जकात के जरिए इकट्टा किया जाता था.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में एनआईए आज कोर्ट में तीसरा आरोप पत्र पेश करेगी. इस आरोप पत्र में पाकिस्तान से लेकर दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के जरिए हुई आतंकी फंडिंग का पूरा खुलासा होगा. ये आरोप पत्र दुखतराने मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी समेत यासीन मलिक, मसर्रत आलम, इंजीनियर रशीद और शब्बीर अहमद शाह के खिलाफ दायर होगा.

एनआईए की गिरफ्त में हैं पांचों आरोपी

आरोप पत्र में खुलासा हुआ है कि किस तरह से हाफिज सईद के जरिए इन लोगों को पैसे मिले. आरोप पत्र में इन पांचों की भूमिका को सिलसिलेवार तरीके से बताया गया है और यह भी बताया गया है कि किस तरह से इनके पास आतंक का फंड पाकिस्तान के जरिए आया. इन पांचों को फिलहाल एनआईए ने गिरफ्तार किया हुआ है.

हाफिज सईद की पत्नियों से फोन पर संपर्क में रहती थीं आसिया अंद्राबी

आरोप पत्र में यह भी खुलासा किया गया है कि आसिया अंद्राबी हाफिज सईद और उनकी दोनों पत्नियों उम्मी तला और नूर जहां से भी फोन पर संपर्क में रहती थीं. इतना ही नहीं आशिया अपने दोनों बेटों को जो पैसा भेजती थी, वह पैसा आतंक के नाम पर जकात के जरिए इकट्टा किया जाता था. आरोप यह भी है कि जो पैसा भेजा गया, उसमें हाफिज सईद का दिया हुआ पैसा भी शामिल था. सूत्रों के मुताबिक आज दायर होने वाले आरोप पत्र में यूपीए के नए कानून के तहत इन पांचो पर धाराएं लगाई गई हैं.

क्या है टेरर फंडिग का मामला?

एनआईए पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) से भारत में रुपए की फंडिंग को लेकर जांच कर रही है. एफआईएफ का संबंध हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है.एनआईए के मुताबिक, विदेशों में एफआईएफ सदस्यों से दिल्ली में कई लोगों ने पैसे लिए और इन पैसों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधि के लिए किया गया.

यह भी पढ़ें-

प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्तियां बनाने पर रोक लगी , गंगा में मूर्ति विसर्जन पर लगेगा 50000 रुपए का जुर्माना

रिपोर्ट: जानिए- आज भी भारत में कुपोषण से कितने बच्चे काल के गाल में समा जाते हैं

जानिए- सिखों के लिए करतारपुर गुरुद्वारा साहिब की क्या है धार्मिक अहमीयत?

क्या बैंक डूबता है तो जमा पैसों से भी आप धो बैठेंगे हाथ? जानिए कई जरूरी सवालों के जवाब
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget