एक्सप्लोरर

पंचायत चुनाव: पहले चरण में कश्मीर में 64.5 तो जम्मू में 79.5 प्रतिशत मतदान

आतंकी खतरे और अलगाववादियों के बहिष्कार की घोषणा के बावजूद कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 64.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

जम्मू/श्रीनगर: आतंकी खतरे और अलगाववादियों के बहिष्कार की घोषणा के बावजूद कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 64.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. जबकि जम्मू क्षेत्र में 79.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को 47 ब्लाकों में हुए मतदान में 74.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जिसमें कश्मीर में 16 ब्लाक, जम्मू में 21 ब्लाक और लद्दाख में 10 ब्लाक शामिल हैं.

काबरा ने कहा कि पुंछ जिले के मेंढर में मामूली झड़पों और पथराव की घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ. अधिकारी ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते किश्तवाड़ जिले के अथोली स्थित मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है.

कश्मीर घाटी में ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत उल्लेखनीय रूप से अधिक था. जबकि हाल में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में मात्र चार प्रतिशत मतदान हुआ था. लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहने वाले अलगाववादियों ने शनिवार को हड़ताल आहूत की थी. प्रमुख क्षेत्रीय दलों नेशनल कान्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय किया था.

अधिकारियों के अनुसार कश्मीर प्रभाग में कुल मतदान प्रतिशत 64.5 दर्ज किया गया क्योंकि घाटी में 1.63 लाख मतदाताओं में से 1.05 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर जिले में 21.8 प्रतिशत, बडगाम में 30.14, कुपवाड़ा में 70 प्रतिशत, बारामुला में 69.1, बांदीपोरा में 56.2, लेह में 60 प्रतिशत और करगिल में 77.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि जम्मू डिविजन में कुल मतदान प्रतिशत 79.5 प्रतिशत था क्योंकि कुल 2.95 लाख मतदाताओं में से 2.35 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

जम्मू क्षेत्र में किश्तवाड़ में मतदान प्रतिशत 74.1, राजौरी में 78.9, पुंछ में 78.7 प्रतिशत, ऊधमपुर में 83.6 प्रतिशत, डोडा में 80.8, कठुआ में 80 प्रतिशत और रामबन में 78.2 प्रतिशत दर्ज किया गया. अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में कुल मतदाता 1,35,774 थे.

जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव के और आठ चरण होंगे. पहले चरण का मतदान 47 ब्लाक में हुआ जिसमें से 16 ब्लाक कश्मीर में और 21 ब्लाक जम्मू में तथा 10 लद्दाख क्षेत्र में थे.चुनाव दो वर्ष के विलंब से ऐसे समय हो रहा है जब राज्य में राज्यपाल शासन है। मतगणना 27 नवम्बर को होगी.

अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार रात जम्मू कश्मीर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और उनके भाई की किश्तवाड़ जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. चुनाव से पहले 31 अक्टूबर को बीजेपी प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत की संदिग्ध आतंकवादियों ने किश्तवाड़ जिले में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वे अपनी दुकान से लौट रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल

3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget