एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- कोई ताकत कश्मीर मुद्दे को हल होने से नहीं रोक सकती

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हर हालत में कश्मीर समस्या का समाधान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कश्मीर को पर्यटन हब बनाया जाएगा. राजनाथ सिंह ने ये बातें अपने कश्मीर दौरे पर की. वह करगिल विजय दिवस समारोह और कई परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए जम्मू कश्मीर गए हुए थे.

कठुआ/ सांबा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि कश्मीर मसले का समाधान हर कीमत पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि धरती पर कोई भी ताकत नहीं है जो कश्मीर समस्या को हल करने से रोक दे. रक्षा मंत्री ने कहा कि कश्मीर उनके दिल में है और सरकार चाहती है कि यह दुनिया का पर्यटन हब बन जाए. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के द्रास सेक्टर में एक स्मारक पर 1999 करगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें करगिल युद्ध में भारत की जीत के जश्न का भारत 20वीं वर्षगांठ मना रहा है.

विकास को बताया अहम

राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण अत्यावश्यक है. उन्होंने कहा कि भारत हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले दशक या उसके बाद के कुछ सालों में यह अमेरिका, रूस या चीन के स्थान पर शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जायेगा. अपने जम्मू कश्मीर यात्रा पर राजनाथ सिंह ने कठुआ और सांबा जिले में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाये गये दो पुलों का भी उद्घाटन किया. कठुआ में उज्ह नदी के ऊपर बने पुल की लागत 50 करोड़ रुपये आई है. यह बीआरओ द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे लंबा पुल है.

रक्षा मंत्री का बयान 

कठुआ में राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘कश्मीर की समस्या का हल हो कर रहेगा, दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि बातचीत के माध्यम से नहीं, तो हम जानते हैं कि कैसे.’’ रक्ष मंत्री ने कहा कि गृह मंत्री के रूप में उन्होंने कई बार ‘तथाकथित नेताओं’ से बातचीत के जरिये इस मुद्दे को हल करने के लिए कहा था. बता दें कि मोदी सरकार एक में राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे.

अलगाववादी नेताओं पर साधा निशाना 

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘हम जम्मू कश्मीर का तीव्र विकास और समृद्धि चाहते हैं.’’ अलगाववादी नेताओं पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जो लोग ‘आजादी आजादी’ की रट लगा रहे हैं, वे कश्मीर के युवाओं को यह बताने में असफल रहे हैं कि वे किस प्रकार की आजादी चाहते हैं. उन्होंने पूछा, ‘‘उनके सामने किस देश का उदाहरण है. क्या वे पाकिस्तान की तरह की आज़ादी चाहेंगे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह की आजादी किसी को भी स्वीकार्य नहीं होगी.’’ राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर का देश के लिए एक विशेष महत्व है और मोदी सरकार इसे पर्यटन हब बनाएगी.

दिल्ली: पूर्व सीएम शीला दीक्षित को आज आखिरी विदाई, दोपहर 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

यूपी: आज सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे सीएम योगी, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे

असम और बिहार में बाढ़ से अबतक 150 से ज्यादा लोगों की मौत, पंजाब के 7 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget