एक्सप्लोरर

अब ड्रोन से भारतीय सेना में घुसपैठ करने की पड़ोसी देश की कोशिश, कल शाम आसमान में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आज फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. जबकि एक दिन पहले ही पाक की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक शहीद हुआ था.

जम्मू: पाकिस्तान की नापाक कोशिशें सीमा पार लगातार जारी हैं. पाकिस्तान अब ड्रोन से भारतीय सेना में घुसपैठ करने को कोशिश कर रहा है और रेकी कर रहा है. पाकिस्तान का ड्रोन मेंढर और मनकोट सेक्टर में दिखाई दिया है जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है. दूसरी तरफ पाकिस्तान लगातार सीमा पर युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है.

जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मेंढर सेक्टर में कल पाकिस्तान का ड्रोन दिखाई दिया था. भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की ओर से फायरिंग के दौरान ये ड्रोन देखा था. पुंछ सेक्टर में यह फायरिंग शनिवार शाम 6:15 पर शुरू हुई थी और रात करीब 9:30 बजे तक चली थी. इसी बीच आसमान में एक पाकिस्तानी ड्रोन उड़ता देखा गया.

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम को ड्रोन देखे जाने के कुछ ही देर बाद बसोनी, धारणा और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान शुरू किया गया है. पाकिस्तान ने पिछले छह महीने में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आसमान से हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया है, जिसके कारण सीमा के पास हाई अलर्ट घोषित किया गया है.

आज राजौरी में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आज फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. जबकि एक दिन पहले ही पाक की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक शहीद हुआ था. रक्षा मंत्री के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने रविवार सुबह 11.15 बजे छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी करके अकारण एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

एक दिन पहले शनिवार को नियंत्रण रेखा के उसी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में सेना का एक हवलदार शहीद हो गया था और एक अन्य सैनिक घायल हो गया था. 1999 में दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए इस साल पाकिस्तान ने जनवरी से लेकर अब तक 3,200 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. इसमें कम से कम 30 नागरिक मारे गए हैं और 120 से अधिक घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट: उत्तर प्रदेश में शादी-समारोहों पर फिर पाबंदी, शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग

पीएम मोदी ने यूपी को 5555 करोड़ की दी सौगात, 42 लाख ग्रामीणों को हर घर मिलेगा साफ पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget