एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: 'IED ब्लास्ट और स्नाइपर एक्सपर्ट', राजौरी में सेना ने ढेर किया लश्कर का आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Rajouri Encounter: बीते दिन बुधवार (22 नवंबर) को राजौरी में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद सर्च ऑपरेशन किया गया था.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत सामने आई है. सीमा से सटे इलाके में पाकिस्तान ने ड्रोन की मदद से गोला बारूद गिराए. इसके साथ ही एक आतंकवादी भी मौत के घाट उतारा गया है. ये आतंकवादी आईईडी और स्नाइपर चलाने में एक्सपर्ट था.

ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादी की पहचान क्वारी के रूप में हुई है. वो एक पाकिस्तानी नागरिक और कट्टर आतंकवादी था. उसे पाक और अफगान मोर्चे पर ट्रेनिंग दी गई. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि वो लश्कर-ए-तैयबा का एक टॉप रैंक वाला आतंकवादी था जो कई मामलों में एक्सपर्ट था. क्वारी पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में सक्रिय था. उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है. उसे इलाके में फिर से आतंकवाद फैलाने के लिए भेजा गया था. 

वहीं, ड्रोन से गिराए गए नौ ग्रेनेड और एक आईईडी समेत हथियार और विस्फोटक बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी. अधिकारियों ने बताया कि ये हथियार और विस्फोटक एक बक्से में बंद थे, जिन्हें एलओसी के निकट पालनवाला में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान बरामद किया गया. अधिकारियों ने कहा कि बक्से देख कर संदेह हुआ और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. बक्से में से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 38 कारतूस और नौ ग्रेनेड बरामद किए गए.

पुलिस कर रही मामले की जांच

उन्होंने बताया कि माना जाता है कि एक ड्रोन के जरिए आतंकवादियों के इस्तेमाल के लिए हथियारों की यह खेप गिराई गई थी. उन्होंने बताया कि जिस बक्से में हथियार और विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, वह वैसा ही है जैसा पिछले दिनों नियंत्रण रेखा के पार मौजूद आतंकवादियों ने गिराया था. खौर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू हो गई है. 

राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़

वहीं, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी रही. इस मुठभेड़ में अब तक सेना के कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों समेत चार जवान शहीद हो गये और दो अन्य घायल हैं. अधिकारियों ने बताया कि धर्मसाल इलाके के बाजीमाल इलाके में रात भर रुकने के बाद आज सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को शामिल करके रात भर इलाके की घेराबंदी की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकवादी इलाके से भाग न पाएं, क्योंकि ये घने जंगल का क्षेत्र है.

उन्होंने कहा कि रियासी-राजौरी-पुंछ का इलाका दुर्गम होने और सीमित सड़क संपर्क के कारण अभियान को अंजाम देने में कठिनाई हो रही है. बुधवार को राजौरी जिले में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों समेत चार जवान शहीद हो गये थे और दो अन्य घायल हुए. अधिकारियों ने कहा कि एक मेजर और एक अन्य जवान घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि घायलों को उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल ले भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर रविवार को राजौरी के गुलाबगढ़ जंगल के कालाकोट इलाके में संयुक्त अभियान शुरू किया गया. इसमें कहा गया है कि 22 नवंबर को मुठभेड़ शुरू हुई. 

ये भी पढ़ें: Tunnel Accident: 'बस आखिरी पाइप और फिर गुड न्यूज', टनल के बाहर सीएम मजदूरों की निकासी का कर रहे इंतजार, पढ़ें 10 बड़े अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget