एक्सप्लोरर

NIA Raid In Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्करों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

NIA Raid In Jammu Kashmir: एनआईए सूत्रों के मुताबिक टेरर फंडिंग के बाद उसका निशाना आतंकवादी संगठनों के लिए स्थानीय स्तर पर सहानुभूति रखने वाले लोग हैं.

NIA Raid In Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकवादी संगठनों की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले ओवर ग्राउंड वर्करों पर एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी से आतंकी संगठन टीआरएफ बौखला गया है. टीआरएफ ने एनआईए को अपना ऑपरेशन एरिया बढ़ाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है. एनआईए आज भी कश्मीर में ओवरग्राउंड वर्करों पर 11 जगहों पर छापेमारी कर रहा है, इस छापेमारी के दौरान अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य सामान बरामद हुए हैं.

जम्मू कश्मीर में बीते दिनों स्थानीय और गैर कश्मीरी नागरिकों की हत्या के बाद आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की कमान एनआईए ने अपने हाथ में ले ली है. इसके तहत एनआईए ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और 500 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इस पूछताछ के दौरान अनेक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. एनआईए के मुताबिक जिन लोगों पर कार्रवाई की गई यह लोग आतंकी संगठनों से सहानुभूति रखने वाले ओवरग्राउंड वर्कर हैं. इन ओजीडब्ल्यू पर कार्यवाही होता देख कश्मीर घाटी में आतंक फैला रहा आतंकी संगठन टीआरएफ बुरी तरह बौखला गए हैं और उसने बाकायदा पोस्ट कर एनआईए को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है.

अपनी रीड की हड्डी पर सीधा प्रहार पडता देख आतंकी संगठन टीआरएफ बौखला गया है क्योंकि उसे पता है कि यदि एनआईए ने उसका ओवरग्राउंड वर्कर नेटवर्क खत्म कर दिया तो उसे कश्मीर में आतंकी वारदात करना तो दूर सर छुपाने की जगह भी नहीं मिलेगी. टीआरएफ द्वारा जारी किए गए इस इस पोस्ट में टीआरएस ने सीधे तौर पर एनआईए को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.एनआईए से कहा कि वह अपने आतंकी ऑपरेशन का दायरा और बढ़ा रहे है अब एनआईए और ज्यादा स्ट्राइक झेलने को तैयार रहें. कोई ऐसी जगह नहीं बचेगी जहां हम अटैक नहीं करेंगे यानी साफ जाहिर है कि एनआईए जो कार्रवाई कर रहा है उसे आतंकी संगठन अपने पर सीधा प्रहार के तौर पर देख रहे हैं

एनआईए सूत्रों के मुताबिक टेरर फंडिंग के बाद उसका निशाना आतंकवादी संगठनों के लिए स्थानीय स्तर पर सहानुभूति रखने वाले लोग हैं. यह वही लोग हैं जो भागते हुए आतंकी को अपने घरों में पनाह देते हैं और बदले में वह उन्हीं के पड़ोसियों को उनकी जन्नत को जलाकर राख करने का इरादा रखता है. अब तक की जांच के दौरान एनआईए को ऐसे सैकड़ों लोगों का पता चला है और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. 

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया ओ जी डब्ल्यू पर छापों की कार्रवाई लगातार जारी है. आज भी श्रीनगर में चार, बारामूला में दो, पुलवामा में एक, अवंतीपुरा में दो, सोपोर और कुलगाम में एक-एक जगहों पर छापे जारी हैं. इन छापों के दौरान अनेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तथा अन्य सामान बरामद हुए हैं, जिन लोगों के यहां छापेमारी की जा रही है उनके खिलाफ अहम तथ्य मिलने पर उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है. यह ओवरग्राउंड वर्कर ही आतंक से जुड़े लोगों को सभी सामान मुहैया कराते हैं और सुरक्षाबलों की सटीक जानकारी देते हैं ऐसे में यदि इनकी चेन टूट गई तो भारतीय सुरक्षा बलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी होगी.

 

Aryan Khan Bail Rejected: शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नहीं मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे

यूपी: पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत, पीड़ित परिवार से मिलने आगरा जा रहीं प्रियंका को एक्सप्रेस वे पर रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से बवाल, खरगे के खिलाफ FIR, क्या है पूरा मामला
PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से बवाल, खरगे के खिलाफ FIR, क्या है पूरा मामला
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget