एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में दिखे 4 संदिग्ध दहशतगर्द, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन; राजौरी-पुंछ में भी खोजे जा रहे आतंकी

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और स्थानीय पुलिस मिलकर इलाके में तलाशी अभियान चला रही है. उधमपुर में हेलिकॉप्टर और ड्रोन से हवाई निगरानी की जा रही है.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान जारी है. कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है. कठुआ के चन्नी इलाके में एक महिला ने चार संदिग्ध को देखा और पुलिस को सूचित किया, जिससे बाद सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गए.

इंटरनेशनल बॉर्डर पास दिखे संदिग्ध

जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और स्थानीय पुलिस मिलकर इलाके में तलाशी अभियान चला रही है. सुरक्षाबलों ने उस क्षेत्र में घेराबंदी कर दी है. जिस जगह पर यह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है वहां से इंटरनेशनल बॉर्डर पास ही है. इन इलाकों से पहले भी घुसपैठ की कोशिशे की जा चुकी है.

उधमपुर, राजौरी समेत इन इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर में फरार तीन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए रक्षा बल उधमपुर जिले के वन क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं. इसके अलावा किश्तवाड़, कठुआ, राजौरी और पुंछ के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष जवानों का डुडु-बसंतगढ़ में तलाशी अभियान जारी है. इस अभियान में हेलिकॉप्टर और ड्रोन से हवाई निगरानी की जा रही है.

उधमपुर में एक जवान हुआ शहीद

उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार (24 अप्रैल 2025) को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के विशेष बलों का एक जवान शहीद हो गया. इस जवान की पहचान विशेष बलों के 6 पैरा के हवलदार झंटू अली शेख के रूप में हुई. किश्तवाड़ के चतरू इलाके, राजौरी जिले के त्रियाथ इलाके, कठुआ जिले के लखनपुर के आसपास के इलाकों और पुंछ जिले के लसाना में तलाशी जारी है.

क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और अभियानों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार  को डोडा में संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी की अध्यक्षता में एक सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

ये भी पढ़ें : 'आगरा में भी ऐसा वाकिया हुआ, मुसलमान पूछकर कत्ल कर दिया', पहलगाम हमले पर जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget