एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: कश्मीर में एक और एनकाउंटर, सोपोर में आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन, सुरक्षाबलों ने घेर लिए दहशतगर्द

Jammu Kashmir: कश्मीर के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें 2-3 आतंकवादी घिरे हुए हैं. सोपोर इलाका हमेशा से कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों का गढ़ रहा है.

Kashmir Terrorism: कश्मीर के सोपोर इलाके में गुरुवार ( 7 नवंबर) को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों के मुताबिक सोपोर के पानीपोरा इलाके में छिपे हुए आतंकवादियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाया. जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों के नजदीक पहुंचे. उन्होंने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद मुठभेड़ का सिलसिला शुरू हुआ.

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब दिया और दोनों पक्षों के बीच संघर्ष जारी है. जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 2-3 आतंकवादियों का एक समूह फंसा हुआ है. हाल के दिनों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है. पिछले 48 घंटों में कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में दो आतंकवादी मारे गए हैं.

श्रमिक शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में 7 लोगों की मौत
पिछले कुछ दिनों में कश्मीर में आतंकवादी हमले बढ़ गए हैं जिससे सुरक्षा बलों के अभियान को और तेज किया गया है. 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले में एक बुनियादी ढांचा परियोजना के श्रमिक शिविर पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद 24 अक्टूबर को बारामूला जिले के गुलमर्ग में सेना के एक वाहन पर हमला हुआ जिसमें तीन सैनिकों और दो असैन्य पोर्टरों की जान चली गई. इन हमलों की कड़ी निंदा की गई और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इन हमलों के दोषियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

सुरक्षा बलों का आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी
सोपोर इलाका हमेशा से कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों का गढ़ रहा है. 1990 के बाद से कई आतंकवादी संगठनों ने यहां सक्रियता दिखाई है. हालांकि सुरक्षा बलों ने भी यहां आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई को लगातार जारी रखा है. हाल ही में हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में सोपोर के नागरिकों ने बड़ी संख्या में मतदान कर यह संदेश दिया कि वे मुख्यधारा में लौटने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: 15 नवंबर तक दिल्ली में स्मॉग, दो दिन बाद यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने दे दिया नया अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget