एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर सरकार का दावा- नहीं है ऑक्सीजन की कमी, मांग से ज्यादा हो रही आपूर्ति

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सभी जिला अस्पतालों में नए ऑक्सीजन प्लांट चालू होने के बाद किसी भी हालत से निपटने में आसानी होगी.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई भी कमी नहीं है और मांग से कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है. प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सभी जिला अस्पतालों में नए ऑक्सीजन प्लांट चालू होने के बाद किसी भी हालत से निपटने में आसानी होगी.

स्वास्थ विभाग प्रमुख सचिव अतुल ढुल्लू ने आंकड़े जारी कर प्रदेश में ऑक्सीजन की खपत और सप्लाई के बारे में कहा है कि इस समय कोरोना की दूसरी लहर के बीच प्रतिदिन 25 हजार घन मीटर ऑक्सीजन की खपत हो रही है. इसमें अस्पतालों में भर्ती मरीजों और घरों में आइसोलेशन में रह रहे मरीज दोनों शामिल हैं. ऑक्सीजन की इस खपत में से प्रदेश में हॉस्पिटल सप्लाई इस समय करीब 24,500 घन मीटर ऑक्सीजन रही है और इंडस्ट्रियल सप्लाई से 30 हजार घनमीटर ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है, जो खपत से कई गुना ज्यादा है.

जम्मू कश्मीर में इस समय 20 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले हैं, जिनमें से करीब 7 हजार प्रदेश के विभिन जिलों के अस्पतालों में भर्ती हैं. आने वाले दिनों में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए 1 हजार लीटर प्रति मिनट वाले 30 प्लांट लगाने की तरफ कदम उठाये जा रहे हैं.

8 प्लांट बनकर तैयार 
कश्मीर संभाग के स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. मुश्ताक राथर के अनुसार कोरोना की लहर शुरू होने से पहले ही बहुत सारे प्लांट पर काम शुरू कर दिया गया था और इन प्लांट में से 8 बनकर काम भी कर रहे हैं जबकि आने वाले दिनों में बाकी सभी प्लांट को शुरू करने की भी कोशिश हो रही हैं. श्रीनगर के SMHS मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में PWD ने रिकॉर्ड 96 घंटों में ऐसे ही एक प्लांट को चालू कर दिया. जिसकी मदद से अस्पताल में पहले से ही काम कर रहे दो और प्लांट पर बोझ थोड़ा कम हो गया है.

श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अजाज असद के अनुसार अगले 48 घंटों में श्रीनगर के दो और अस्पतालों में ऐसे ही प्लांट चालू हो जाएंगे. लेकिन घर में रहने वाले मरीजों जिनके लिए ऑक्सीजन की सप्लाई निजी प्लांट से आती थी, थोड़ा परेशान हैं. इस समय ज्यादातर सप्लाई सरकारी और निजी अस्पतालों को देने पर जोर है इसलिए सिलिंडर से ऑक्सीजन लेने वालों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड मामले आए सामने 
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में अब तक के सब से ज्यादा 3164 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे और श्रीनगर में भी रिकॉर्ड 1144 मामले आने से चिंता बढ़ी है. कोरोना से अब तक 2200 से ज्यादा लोगों की जान गई है लेकिन गनीमत यह है कि अभी तक प्रदेश में कहीं से भी ऑक्सीजन की कमी के चलते किसी की जान नहीं गई है.

यह भी पढ़ें: भारत के ऑर्डर पर चीन में मेडिकल सप्लायर कर रहे ओवरटाइम, चीनी राजदूत बोले- 25 हज़ार ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मंगाए हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget