एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में वोटिंग को लेकर खत्म हुईं अटकलें, मुख्य चुनाव आयुक्त ने कही ये बड़ी बात

CEC ने जम्मू कश्मीर में वोटिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव मौसम और सुरक्षा संबंधी चिंताओं समेत विभिन्न कारकों को ध्यान में रखकर कराए जाएंगे.

Election in Jammu Kashmir: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान बुधवार को चुनाव आयोग ने कर दिया. वहीं, इस ऐलान के बाद अब जम्मू कश्मीर में भी चुनाव की तारीखों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने बुधवार को इसे लेकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव मौसम और सुरक्षा संबंधी चिंताओं समेत विभिन्न कारकों को ध्यान में रखकर कराए जाएंगे.

वोटर लिस्ट का कर रहे पुनरीक्षण

केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू कश्मीर) में चुनाव के संभावित समय के बारे में यहां एक सवाल का जवाब देते हुए कुमार ने कहा कि जहां भी चुनाव कराए जाने हैं, वहां आयोग का कर्तव्य है कि तय प्रक्रिया के तहत सरकार का गठन कराया जाए. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसी तरह मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है.

पुरानी व्यवस्था के तहत मिलेगी चाय

सीईसी ने कहा कि पुनर्व्यवस्थित और नए निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त चुनाव पंजीकरण अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं. कुमार ने कहा कि प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद चुनाव कराए जाने चाहिए और मौसम, सुरक्षा चिंताओं और अन्य सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए फैसला किया जाएगा.

पिछले साल प्रकाशित हुई थी लिस्ट

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की अंतिम मतदाता सूची 25 नवंबर 2022 को प्रकाशित हुई थी. यह सूची वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद आई थी. आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया था. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग करते हुए सरकार ने दो केंद्रशासित प्रदेश बनाए थे. एक जम्मू-कश्मीर और दूसरा लद्दाख था. परिसीमन की प्रक्रिया के बाद केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो गई हैं. यहां ये स्पष्ट कर दें कि इन सीटों में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को आवंटित सीटें नहीं जोड़ी गईं हैं.

ये भी पढ़ें

Mexico Drug Cartel: 'सूरज नहीं देख पा रहा हूं...', ड्रग्स किंग अल चैपो ने मैक्सिको के प्रेसिडेंट को आखिर क्यों भेजा ये मैसेज? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget