एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ रिश्ते रखने वाले डीएसपी पर शिकंजा कसा, गृह मंत्रालय ने मामले की जांच NIA को सौंपी

डीएसपी दवेंद्र सिंह पर शिकंजा कसा गया है. अब गृहमंत्रालय ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है. सोमवार को देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया. डीएसपी को दो आतंकियों के साथ शनिवार को हिरासत में लिया गया था.

श्रीनगर: आतंकियों के साथ रिश्ता रखने वाले जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह पर शिकंजा कसा गया. गृहमंत्रालय ने अब मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया है. सोमवार को देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया था. डीएसपी देवेंद्र सिंह को नवीद बाबू और अलताफ नाम के आतंकवादियों के साथ शनिवार को हिरासत में लिया गया था. देवेंद्र सिंह के घर से दो पिस्तौल और एक एके-47 भी राइफल जब्त की गई थी.

देवेंद्र सिंह का विवादों से रहा है नाता

आतंकियों के साथ गठजोड़ के आरोप में पकड़ा गया डीएसपी देवेंद्र सिंह का शुरु से ही विवादों से नाता रहा है. वह  1992 में जम्मू कश्मीर पुलिस में भर्ती हुआ था और बताया जाता है कि वह प्रोबेशन पर था, उसी दौरान उस पर भ्रष्टाचार का आारोप लगा था. कहा जाता है कि उस समय उसने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़े गए तस्करी और नशीले पदार्थों को उसने गायब कर दिया था. मामले की जांच हुई तो उस समय संबधित प्रशासन ने उसे सेवामुक्त करने की सिफारिश की थी. लेकिन वह किसी तरह बच गया. एसओजी में रहते हुए उसने श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में एक व्यापारी का मसलों व चाय पत्ती से लदा एक ट्रक गायब करा दिया था. उस घटना में ट्रक ड्राइवर का भी पता नहीं चल पाया था. व्यापारी उस समय जम्मू कश्मीर के तत्कालीन कार्यवाहक मुख्यमंत्री गुलाम मोहिउददीन शाह का निकट संबंधी था.

डीएसपी को लेकर गरमाई सियासत

उधर डीएसपी की गिरफ्तार की लेकर सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आतंक में धर्म ढूंढ़ा है. दरअसल अधीर रंजन चौधरी ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंन कहा, ''अगर इत्तेफाक से दविंदर सिंह का नाम दविंदर खान होता तो आरएसएस की ट्रोल रेजीमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी और मुखर होती. वर्ण, मत और संप्रदाय से इतर देश के दुश्मनों की निंदा होनी चाहिए.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget