एक्सप्लोरर

'PoK वापस लाना है तो लाइए, लेकिन...', एस जयशंकर के बयान पर ये क्या बोल गए उमर अब्दुल्ला

Omar Abdullah On PoK: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कश्मीर का जो हिस्सा अवैध पाकिस्तानी कब्जे में है, उसे वापस पाने के बाद कश्मीर का मुद्दा हल हो जाएगा. इस पर उमर अब्दुल्ला का रिएक्शन सामने आया है.

Omar Abdullah On PoK: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लंदन के चैथम हाउस में कश्मीर की स्थिति और भारत सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में बयान दिया. उनके पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (PoK) को खाली करने को लेकर दिए बयान पर भारत में भी राजनीति गरमाई हुई है. विदेश मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का केवल वह हिस्सा जो भारत के पड़ोसी पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से नियंत्रित है, जम्मू-कश्मीर में समस्याओं के पूर्ण समाधान से बचा हुआ है. इस पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है.

PoK वाले बयान पर उमर अब्दुल्ला का रिएक्शन

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के PoK वाले बयान पर कहा, "विदेश मंत्री ने कहा है कि वे पाक अधिकृत कश्मीर(PoK) वापस लाएंगे... क्या हमने उन्हें कभी रोका है? अगर PoK वापस लाना है तो लाइए... जब आप जम्मू-कश्मीर का मानचित्र देखते हैं तो उसमें हमारा एक हिस्सा पाकिस्तान के पास है, लेकिन दूसरा हिस्सा चीन के पास भी है, कोई इस बारे में बात क्यों नहीं करता?"

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब आप पीओके वाला हिस्सा लाएंगे तो मेहरबानी करके चीन के पास जो हिस्सा है वो भी लाइएगा. बीजेपी पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा, "आपने जम्मू कश्मीर के नक्शे को दो टुकड़ों में कर दिया और अब कहते हैं कि लद्दाख के लोगों यही चाहते थे. क्या आपने लद्दाख के लोगों से पूछा कि वो क्या चाहते थे."

विदेश मंत्री जयशंकर ने पीओके को लेकर क्या कहा?

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "कश्मीर में वास्तव में हमने बहुत अच्छा काम किया है. मुझे लगता है कि हमने इसका अधिकांश समाधान किया है और अनुच्छेद 370 को हटाना पहला कदम था. फिर, कश्मीर में विकास और आर्थिक गतिविधियों को बहाल करना और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना दूसरा कदम था. चुनाव कराना, जिसमें बहुत अधिक मतदान हुआ, यह तीसरा कदम था. मुझे लगता है कि हम जिस हिस्से की प्रतीक्षा कर रहे हैं वह कश्मीर का वह हिस्सा है जो अवैध पाकिस्तानी कब्जे में है. जब यह हो जाएगा, तो मैं आपको आश्वस्त करता हूं, कश्मीर का मुद्दा हल हो जाएगा."

ये भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने दबोचे दो बांग्लादेशी नागरिक, एक को किया डिपोर्ट तो दूसरा भेजा गया डिटेंशन सेंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget