एक्सप्लोरर

जम्मू: फर्जी आतंकी हमले का दावा कर सुरक्षा बदलवाने का मामला, बीजेपी नेता के बेटे समेत दो लोग गिरफ्तार

कुपवाड़ा पुलिस ने अब तक इश्फाक अहमद और मीर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इशफाक के पिता मोहम्मद शफी कुपवाड़ा में बीजेपी के जिलाध्यक्ष थे और पार्टी ने उन्हें पहले ही निलंबित कर दिया है.

जम्मू: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बीजेपी नेता के बेटे समेत दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इन लोगों पर फर्जी आतंकी हमले का दावा कर सुरक्षा बदलवाने की योजना का आरोप लगा है. शुक्रवार को गुलगाम कुपवाड़ा में हुई गोलीबारी की घटना की पुलिस जांच में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ पार्टी नेतृत्व से अधिक ध्यान दिलाने के असफल प्रयास का खुलासा हुआ है.

बीजेपी के जिलाध्यक्ष निलंबित

कुपवाड़ा पुलिस ने अब तक इश्फाक अहमद मीर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इशफाक के पिता मोहम्मद शफी कुपवाड़ा में बीजेपी के जिलाध्यक्ष थे और पार्टी ने उन्हें पहले ही निलंबित कर दिया है. पुलिस ने इश्फाक के अलावा कुपवाड़ा के बीजेपी प्रवक्ता बशारत अहमद को साजिश के सिलसिले में गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, इशफाक ने पहले पूरी घटना को एक आतंकी हमला बताया, लेकिन पुलिस पूछताछ में बाद में उसने घटना को सुरक्षाकर्मी की बन्दूक से गलती से निकली गोली की घटना बताया था. इश्फाक के इसी बयान के आधार पर कुपवाड़ा के एसएसपी जीवी संदीप ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी साझा की है.

जांच में जुटे पुलिस अधिकारी ने बताया, "बॉलीवुड जैसी साजिश रचकर आरोपियों ने सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ पार्टी से अतिरिक्त आकर्षण पाने के लिए इस घटना को आतंकवादी हमले के रूप में पारित करने की कोशिश की थी." अधिकारी ने कहा, ‘’चोट ‘मंच-प्रबंधित’ थी और अब इसमें इशफाक की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है.’’

बीजेपी ने दिए मामले की जांच के आदेश

वहीं, बीजेपी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 16 जुलाई की रात कुपवाड़ा में हुई घटना के बाद पार्टी ने तुरंत प्रभाव से मोहम्मद शफी को जिला अध्यक्ष के पद से निलंबित कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. पार्टी ने घटना के तथ्यों की जांच करने और 25 जुलाई तक पार्टी को रिपोर्ट करने के लिए प्रवक्ता जीएम मीर को नामित किया है. वहीं, अनवर खान 'जिला प्रभारी' को जिला कुपवाड़ा के मामलों को देखने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें-

Explained: बच्चों के लिए बड़ा खतरा है ऑनलाइन गेमिंग, माता-पिता का बैंक बैलेंस हो रहा खाली, इससे कैसे बचें?

Explained: छह साल में राजद्रोह के 326 मामले दर्ज, महज छह को सजा, असम में सबसे ज्यादा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget